दिल्ली में थार वाले ने बाइक को मारी टक्कर, शख्स की मौके पर ही मौत दिल्ली/NCR By Shahzad Khan On Aug 16, 2025 92 दिल्ली में शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया. मोती नगर में एक थार की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. थार मालिक की पहचान अमरिंदर सिंह सोढ़ी के रूप में हुई है, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गया. वहीं मृतक की पहचान 40 साल बेचू लाल के रूप में हुई है, जो दिल्ली के प्रेम नगर का रहने वाला था. Related Posts दिल्ली-नोएडा वालों की मौज! खत्म होने वाला है… IIT दिल्ली में फिर एक होनहार छात्र की मौत! कैंपस में पसरा… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें वहीं आरोपी दिल्ली के रमेश नगर का रहने वाला है, जो हादसे के तुंरत बाद मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है. इस घटना में बाइक चकनाचूर हो गई. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के चलते ये हादसा हुआ है. पांच दिन पहले ही हुई थी एक घटना तेज रफ्तार अक्सर लोगों की जान के लिए खतरा बनती है. हाल ही में दिल्ली के ही चाणक्यपुरी इलाके में इस तरह की घटना घटी थी. 10 अगस्त को एक तेज रफ्तार थार ने दो लोगों को कुचल दिया था. इनमें से एक की मौत हो गई थी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया था. हादसे के बाद ये थार चालक भी फरार हो गया था. हालांकि, पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया था. चाणक्यपुरी में हुई घटना को लेकर बताया गया था कि थार चालक की कार से शराब की कुछ बोतलें भी बरामद हुई थीं और उसने अपने दोस्त से कार चलाने के लिए ली थी. जब उसने कार चलाई तो वह काबू नहीं कर पाया और दो लोगों को रौंद डाला. अब मोती नगर में एक थार सवार ने बाइक को टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 92 Share