जलमग्न हुई मायानगरी मुंबई… नदी बनीं सड़कें, रेलवे स्टेशन भी डूबे; IMD का रेड अलर्ट, और कितनी तबाही मचाएगी बारिश?

देश के कई राज्य इस समय बाढ़ का सामना कर रहे हैं. महाराष्ट्र के मुंबई में भी लगातार भारी बारिश का दौर जारी है. यहां कई इलाकों में भारी बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है. लोगों के घरों से लेकर ऑफिस तक पानी भर गया है. लगातार हो रही बारिश की वजह से सड़कें तालाब बनी हुई हैं. यहां तक की रेलवे स्टेशन के साथ-साथ रेलवे ट्रैक पर भी पानी भरा हुआ है.

बारिश मुंबई के लोगों के लिए आफत बन गई है, जिसने जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. यहां के कई जगहों पर तो हालात बेहद खराब हो गए हैं. अंधेरी, कुर्ला और चेंबूर में शुक्रवार रात को लगातार 4 घंटे तक रिकॉर्ड बारिश हुई, जिसके बाद हालात और बिगड़ गए. इसके साथ ही सांताक्रूज में भी 24 घंटे में जमकर बारिश हुई. मौसम विभाग के कोलाबा और सांताक्रूज वेधशाला की ओर से बताया गया कि सांताक्रूज में 11.5 मिलीमीटर बारिश हुई. वहीं कोलाबा में 45.2 मिलीमीटर बारिश 24 घंटे में दर्ज की गई.

सांताक्रूज-कोलाबा में कितनी बारिश हुई?

मौसम विभाग की ओर से ये जानकारी भी दी गई कि मानसून की शुरुआत से लेकर अब तक सांताक्रूज और कोलाबा में कितनी बारिश हुई. सांताक्रूज में अब तक 1435.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है. वहीं कोलाबा में अब तक 1119.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. अब आगे मौसम विभाग की ओर से महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

रायगढ़ में दो दिन का रेड अलर्ट

मुंबई और ठाणे के लिए दो दिन 16 और 17 अगस्त के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं रायगढ़ जिले में इन दो दिन के लिए रेड अलर्ट है, जहां भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. IMD ने कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की भी आशंका जताई है. इसके साथ ही चेतावनी देते हुए कहा गया है कि दक्षिण कोंकण-गोवा जिलों में कुछ स्थानों पर, उत्तर कोंकण जिलों में अलग-अलग स्थानों पर और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है.

मुंबई प्रादेशिक मौसम विभाग की चीफ शुभांगी भूटे ने बताया कि बंगाल में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. ऐसे में पश्चिम बंगाल से पूर्वी-मध्य अरब सागर तक ट्रफ फैली है. इसका प्रभाव पूरे कोंकण क्षेत्र में देखने को मिलेगा. रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसके चलते मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. बाकी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |