रक्षाबंधन पर महापाप ! मामा के घर राखी बांधने आई नाबालिग से किडनैप के बाद रेप, जंगल में करंट की चपेट में आने से हुआ खुलासा

शहडोल : मध्य प्रदेश के शहडोल में रक्षाबंधन पर बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां आरोपी ने मामा के घर रक्षाबंधन पर आई नाबालिग को किडनैप कर जंगल में दुराचार किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब वापसी पर दोनों करंट की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गए। परिजनों की शिकायत पर सीधी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक,  एक नाबालिग अपने मामा के घर पर राखी पर आई थी, इसी दौरान मामा के घर के पास रहने वाला लवकुश नामक युवक ने उसे किडनैप कर जंगल में ले गया और जबरन दुष्कर्म किया। जंगल से वापसी के दौरान वापस लौटते समय दोनों नाबालिग पीड़ित और आरोपी करंट की चपेट में आ गए। करंट के चपेट में आने से नाबालिग पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई, वहीं आरोपी भी करंट की चपेट में आने से घायल हो गया। नाबालिग पीड़िता को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करता गया थ। उपचार के दौरान नाबालिग की शिकायत पर सीधी पुलिस ने आरोपी युवक लवकुश के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |