बाथरूम में बहू को टुकुर-टुकुर निहारता था, फिर एक दिन… ससुर की घिनौनी करतूत का भंडाफोड़

वो जब-जब बाथरूम जाती, पीछे से ससुर भी आ जाता. फिर बाथरूम से टुकुर-टुकुर बहू को निहारता. एक दिन तो ससुर ने हद ही पार कर दी. उसने अकेला पाकर बहू को पीछे से जकड़ लिया. फिर बेड पर धकेला और रेप की कोशिश की. बहू  ने शोर मचाया और ससुर को धक्का मारकर वहां से भाग गई. उसके बाद सीधे पति को फोन किया और ससुर की करतूत बताई. बाद में थाने में जाकर बहू ने ससुर के खिलाफ FIR दर्ज करवाई. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

मामला रामगंजमंडी कस्बे का है. आरोपी एक रिटायर्ड फौजी है. पीड़ित बहू ने पुलिस को बताया- साहब मेरी उम्र 22 साल है. मेरे पति जयपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं. मैं यहां ससुराल में रहती हूं. मेरी सास खैराबाद समिति की प्रधान हैं. वो अक्सर काम से बाहर रहती हैं. जबकि, 55 साल के ससुर सेना से रिटायर्ड हैं. वो घर पर ही रहते हैं. अमूमन घर पर मैं ससुर ही रहते हैं.

पीड़िता ने बताया- मैंने काफी समय से ससुर से परेशान थी. कारण था उनकी गंदी हरकतें. जब भी मैं बाथरूम जाती, वो मुझे झांक-झांकर देखते. पहले तो मैंने उनकी हरकतों को नजरअंदाज किया. मगर दिन ब दिन उनकी हरकतें और भी ज्यादा गंदी होती जा रही थीं. हद तो तब पार हो गई जब उन्होंने मुझे अकेला पाकर रेप की कोशिश की. मैंने किसी तरह खुद को उनके चंगुल से आजाद किया. फिर वहां से भाग निकली.

पुलिस की कार्रवाई से नाराज परिवार

बहू ने फिर थाने जाकर मामला दर्ज करवाया. हालांकि, पीड़िता का आरोप है कि शिकायत दर्ज होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी में देरी हुई. घटना के बाद पीड़िता अपने मायके लौट गई और वहां से न्याय की मांग करती रही. उसका कहना है कि पिछले हफ्ते परिवार ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी. आरोपी की गिरफ्तारी में देरी से नाराज होकर पीड़िता और उसके परिवार ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया था. दबाव बढ़ने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |