मुंबई में दही हांडी रिहर्सल के दौरान ऊपर ने नीचे गिरा नाबालिग, हो गई मौत, नहीं था सुरक्षा का कोई इंतजाम

मुंबई के दहिसर इलाके में दही हांडी फेस्टिवल की तैयारी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. इस हादसे में एक बच्चे की जान चली गई. बच्चे की पहचान महेश रमेश जाधव के नाम से हुआ है. उसकी उम्र 11 साल बताई जा रही है. यह हादसा रविवार को दही हांडी फेस्टिवल के रिहर्सल के दौरान हुआ.

रिहर्सल के दौरान महेश पिरामिड के छठे स्तर पर चढ़ा था तभी अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वह नीचे गिर पड़ा. नीचे किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था न गद्दी, न जाल, और न ही कोई सेफ्टी बेल्ट का कोई इंतजाम नहीं था. इसकी वजह से बच्चे की मौत हो गई.

जांच में क्या आया सामने?

परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की. जांच में सामने आया कि इस अभ्यास का आयोजन बिना किसी मान्यता प्राप्त मंडल के किया गया था. स्थानीय व्यक्ति बालाजी उर्फ बालू रमेश सुरनर (32) ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोप है कि उसने बिना किसी आधिकारिक अनुमति और सुरक्षा इंतजाम के बच्चों को एकत्रित कर रिहर्सल शुरू कारवया. उसका मकसद त्योहार के दिन सलामी के जरिए पैसा कमाना और उसे आपस में बांटना था.

बिना अनुमति चल रहा था रिहर्सल

दहिसर पुलिस ने महेश के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ गंभीर लापरवाही, बिना अनुमति आयोजन और बच्चों को खतरनाक गतिविधियों में शामिल करने जैसी धाराओं में केस दर्ज किया है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस आयोजन में और कौन-कौन शामिल था. मामले में जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

नहीं था सेफ्टी का इंतजाम

पुलिस का कहना है कि ऐसे हादसों का सबसे बड़ा कारण सुरक्षा उपकरणों का अभाव होता है. दही हांडी मंडल प्रैक्टिस के दौरान अक्सर जरूरी चीजें जैसे हेल्मेट, सेफ्टी बेल्ट, गद्दे या जाल का उपयोग नहीं करते, जिससे बच्चों की जान जोखिम में पड़ जाती है. इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या हम पर्व मनाने के नाम पर बच्चों की जिंदगी से खेल रहे हैं?

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |