कासगंज पुलिस की लापरवाही! सो गए सुरक्षा में तैनात वार्डन, गिरफ्त से कैदी हो गया फरार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जेल में बंद एक अपराधी की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. दो जेल वार्डन उसे अस्पताल लेकर गए. अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था, जो जेल वार्डन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे रात को वह सो गए. तभी मौके का फायदा उठाकर सुबह-सुबह तीन बजे अपराधी ने हथकड़ी से हाथ निकाला और दोनों जेल वार्डन को चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गया.

ये मामला आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज से सामने आया है, जहां इस अपराधी को लाया गया था. अपराधी मध्य प्रदेश के जबलपुर का रहने वाला 22 साल का संकेत यादव है. उसे साइबर क्राइम के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद उसे जेल में डाल दिया गया था. शुक्रवार को संकेत यादव के पेट में दर्द और उल्टी होने लगी और उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे आगरा के एस एन मेडिकल कॉलेज लाया गया और मेडिसन डिपार्टमेंट में एडमिट किया गया.

वॉर्डन सोते रहे, अपराधी फरार हो गया

संकेत को कासगंज से आगरा इलाज कराने के लिए जेल से वार्डन अजीत पांडेय और जयंत कुमार लेकर आए थे. शनिवार को दोनों ही जेल कर्मियों की आंख लग गई. तभी संकेत मौका देखकर भाग निकला और वार्डन सोते रह गए. जब तड़के 3 बजे दोनों नींद से जागे तो देखा कि अपराधी संकेत कुमार है ही नहीं. दोनों ने पूरे अस्पताल में अपराधी को ढूंढ़ा, लेकिन वह दोनों को चकमा देकर पहले ही रफू चक्कर हो चुका था.

पुलिस कैदी की तलाश में जुटी

अपराधी संकेत को काफी ढूंढ़ने पर भी जब वह नहीं मिला तो दोनों जेल कर्मियों ने आगरा पुलिस को उसके फरार होने की जानकारी दी, जिसके बाद अपराधी की तलाश शुरू कर दी गई. डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने इस मामले को लेकर कहा कि पुलिस की टीम अस्पताल में और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है. एक जगह अपराधी कैमरे में कैद हुआ है. पुलिस को शक है कि संकेत भागकर जबलपुर ही गया होगा.

अपराधी संकेत यादव की तलाश पुलिस कर रही है और दूसरी तरफ लापरवाही बरतने वाले दोनों जेल वार्डनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है. कासगंज जेल के डिप्टी जेलर उमेश चंद शर्मा की तहरीर के आधार पर दोनों जेल कर्मियों और बंदी संकेत यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. हालांकि, अभी जेल कर्मियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |