दमोह में भारी बारिश से लबालब कॉलोनी, नाव लेकर उतरे कलेक्टर

दमोह: मध्य प्रदेश में फिर से मानसून एक्टिव हो गया है. शनिवार को हो रही जोरदार बारिश के चलते दमोह शहर की कई कॉलोनियां जलमग्न हो गई हैं. लोगों के घरों में पानी घुस गया है. बाढ़ जैसे हालत देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है और बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य में जुट गया है. वहीं लोगों को घरों से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए कलेक्टर को खुद ही मोर्चा संभालना पड़ा. वे 3 से 4 फीट भरे पानी में अपनी टीम के साथ उतरे और लोगों को सुरक्षित स्थान पर भिजवाया.

कॉलोनियों में भरा बारिश का पानी

शनिवार दोपहर से शाम तक हुई तेज बारिश ने सारे शहर को तरबतर कर दिया. शहर की कई कॉलोनियों में पानी भर गया. निचली बस्तियों में तो करीब तीन से चार फीट तक पानी भर गया. यह पानी केवल सड़कों पर नहीं बल्कि लोगों के घरों में भी भर गया. सामान गीला हो गया और लोग उन्हीं हालातों में घरों के अंदर कैद हो गए थे. जब मामले की जानकारी कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर तक पहुंची तो उन्होंने तुरंत ही आपदा प्रबंधन को लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश दिए.

लोगों को किया गया रेस्क्यू

इसके बाद वह स्वयं ही प्रभावित क्षेत्र में पहुंच गए. नगर की सुभाष कॉलोनी इलाके में कई घरों को चिन्हित किया गया, जो पानी भर जाने या अतिरिक्त बारिश के कारण कभी भी धराशाई हो सकते हैं. ऐसे में लोगों को बचाने के लिए कलेक्टर ने खुद ही मोर्चा संभाला. वह एक-एक घर में गए और लोगों को घर खाली करवा कर नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र में शिफ्ट करवाया. कई लोग निकलने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन उन्हें किसी तरह समझाकर सुरक्षित निकाला गया.

बारिश में हर साल होती है समस्या

प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने पानी भरे कॉलोनी के अंदर ही नाव चलाकर लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया. गौरतलब है कि पिछले 2-3 वर्षों से सुभाष कॉलोनी एरिया में पानी भर जाने के कारण यहां के करीब 1000 से अधिक मकान डूब क्षेत्र में आ जाते हैं. 2 से 3 फीट तक पानी भर जाता है. कई मकान गत वर्ष धराशाई हो चुके हैं. इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि कॉलोनी करीब 30 साल पुरानी है.

पानी की निकासी बनी समस्या

जिस समय कॉलोनी बसाई गई थी. उस समय रोड नीचे था और कॉलोनी ऊपर थी. लेकिन अब रोड से कॉलोनी से ऊंची हो गई है. कालोनी से तीन फीट नीचे पहुंच गई है. कई मकान अभी भी पुरानी बसाहट के कच्ची बने हुए हैं, जो भारी बारिश के कारण गिर सकते हैं. दूसरी तरफ यहां पर पानी की पूरी तरह निकासी नहीं है. हालांकि पिछली वर्ष कई जगह का अतिक्रमण हटाया गया था. लेकिन उसके बाद भी अभी समस्या जस की तस बनी हुई है.

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि, तीन घंटे लगातार हुई बारिश के चलते सुभाष कॉलोनी में पानी भर गया था. जानकारी मिलते ही प्रशासनिक और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और लोगों का रेस्क्यू किया.” कलेक्टर ने बताया, ”स्थानीय लोगों ने नाले में अतिक्रमण कर लिया है, पानी की निकासी नहीं होने के चलते यह समस्या खड़ी हुई. राहत और बचाव कार्य जारी है.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |