45 पैसे में यहां मिलता है 10 लाख का ट्रैवल इंश्योरेंस, सफर से पहले जानें डिटेल

रेल हादसे कई बार जान और माल का बड़ा नुकसान कर देते हैं. ऐसे में यदि यात्री के पास कोई बीमा न हो, तो आर्थिक मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. अच्छी बात यह है कि IRCTC की ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने वाले यात्रियों को बेहद कम कीमत में एक मजबूत ट्रैवल इंश्योरेंस का विकल्प मिलता है.

सिर्फ 45 पैसे में 10 लाख रुपए का बीमा

CNBC की रिपोर्ट के अनुसार, IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से टिकट बुक करने वाले यात्रियों को ऑप्शनल ट्रैवल इंश्योरेंस स्कीम (OTIS) के तहत मात्र 45 पैसे प्रीमियम पर 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर मिलता है. यह योजना भारतीय रेलवे और कई बीमा कंपनियों की साझेदारी में चलाई जा रही है.

कौन ले सकता है यह सुविधा?

यह इंश्योरेंस केवल उन्हीं यात्रियों को मिलता है, जिनके पास कन्फर्म या RAC टिकट हो और जो टिकट IRCTC के जरिए ऑनलाइन बुक करते हैं. रेलवे स्टेशन के काउंटर से खरीदी गई टिकट या वेटिंग टिकट धारकों को यह लाभ नहीं मिलता. साथ ही, 5 साल से कम उम्र के बच्चे और विदेशी पर्यटक (जो इंटरनेशनल वेबसाइट से टिकट बुक करते हैं) भी इस योजना के पात्र नहीं हैं.

कैसे मिलेगा बीमा कवर?

ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान यात्री को इंश्योरेंस का विकल्प चुनना होता है. टिक करने पर 45 पैसे का प्रीमियम टिकट के साथ जुड़ जाता है. टिकट बुक होने के बाद बीमा कंपनी ईमेल या SMS के जरिए पॉलिसी और नॉमिनी अपडेट लिंक भेजती है. क्लेम के लिए नॉमिनी का विवरण अपडेट करना जरूरी है.

बीमा में क्या-क्या कवर होगा?

घटना बीमा राशि
मृत्यु 10 लाख रुपए
पूरी स्थाई अपंगता 10 लाख रुपए
आंशिक स्थाई अपंगता 7.5 लाख तक रुपए
हॉस्पिटल खर्च 2 लाख तक रुपए
शव को पहुंचाने का खर्च 10,000 रुपए

यह कवर ट्रेन दुर्घटनाओं, पटरी से उतरने, टकराव, आतंकवादी हमलों और अन्य अप्रत्याशित घटनाओं में लागू होता है.

क्लेम प्रक्रिया

अगर कोई दुर्घटना होती है, तो बीमाधारक या नॉमिनी को सीधे बीमा कंपनी से संपर्क करना होगा. IRCTC इस प्रक्रिया में शामिल नहीं होता. आवश्यक दस्तावेज बीमा कंपनी की वेबसाइट या SMS लिंक में उपलब्ध कराए जाते हैं. यह योजना यात्रियों को बेहद कम खर्च में बड़ी आर्थिक सुरक्षा देती है और रेल यात्रा को और भी सुरक्षित बनाती है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |