मंदिरों-मस्जिदों पर बुलडोजर चलाई… धराली आपदा पर बयान देकर घिरे सपा नेता एसटी हसन ने सफाई में क्या कहा?

उत्तराखंड के उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा पर समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन ने शनिवार को बयान देते हुए कहा था कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में दूसरे धर्मों का सम्मान नहीं किया जाता और इस कारण से ऐसी आपदा आई है. अपने दिए इस बयान पर अब उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि हमने अपने ईको सिस्टम तंत्र को गंभीर नुकसान पहुंचाया है. अंधाधुंध पेड़ों की कटाई की है.

उत्तराखंड के उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा पर समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन ने शनिवार को बयान देते हुए कहा था कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में दूसरे धर्मों का सम्मान नहीं किया जाता और इस कारण से ऐसी आपदा आई है. अपने दिए इस बयान पर अब उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि हमने अपने ईको सिस्टम तंत्र को गंभीर नुकसान पहुंचाया है. अंधाधुंध पेड़ों की कटाई की है.

प्राकृतिक आपदाओं का आना स्वाभाविक- साजिद रशीदी

सपा नेता एसटी हसन के बयान पर एआईआईए के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि जहां कहीं पर भी अत्याचार बढ़ता है, वहां पर ऐसी प्राकृतिक आपदाओं का आना स्वाभाविक होता है. चाहे वह अत्याचार धार्मिक हो या सामाजिक, यह ईश्वर पर निर्भर करता है. हमें हर चीज को राजनीति से जोड़ने से बचना चाहिए. उन्होंने जंगल काटने की जो बात कही वो बहुत अजीब है, ऐसा बयान केवल सरकार पर दबाव बनाने के लिए दिया जा रहा है. उत्तराखंड को बने ज्यादा समय नहीं हुआ है और इसीलिए राज्य सरकार के पास इन आपदाओं से निपटने के लिए पूरी तैयारी नहीं हो पाई है. हमें इन घटनाओं को राजनीति से अलग करके देखना चाहिए.

एसटी हसन ने क्या कहा था?

एसटी हसन ने उत्तरकाशी में आई आपदा को धर्म से जोड़ते हुए कहा था कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में दूसरों के धर्म का सम्मान नहीं किया जा रहा है. उन्होंने यह भी सवाल उठाया था कि क्या दुनिया को चलाने वाला कोई और है? उन्होंने ये भी कहा था कि जब ऊपर वाले का न्याय होता है, तो इंसान कहीं से भी खुद को बचा नहीं सकता.

एसटी हसन के बयान की कड़ी आलोचना

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन ने एसटी हसन के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए शनिवार को कहा था कि किसी भी आपदा को केवल आपदा के रूप में देखना चाहिए, न कि इसे हिंदू मुस्लिम का रंग दिया जाए. मौलाना शहाबुद्दीन ने यह भी कहा था कि समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन ने इस घटना को हिंदू-मुस्लिम रंग दे दिया, जो कि पूरी तरह से गलत है.

उत्तराखंड के धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही हुई है, सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 6 की मौत हो चुकी है, और कई लोग लापता हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |