उत्तरकाशी में मंडरा रहे संकट के ‘बादल’, भारी बारिश का अलर्ट; अचानक बदला मौसम

धराली में 5 अगस्त को बादल फटने और पहाड़ टूटने की वजह से पहाड़ से बहा मलबा भीषण तबाही लेकर गांव में आ गया. जिसकी वजह से देखते ही देखते दर्जनों लोग और मकान कई फीट ऊंचे मलबे में दब गए. राज्य सरकार और केंद्र सरकार की ओर से रेस्क्यू टीमें भेजी गई हैं साथ ही सेना को भी लोगों की जान बचाने के काम में लगाया गया है. लेकिन, इसी बीच एक बुरी खबर सामने आई है, जी हां, बताया जा रहा है कि फिर से उत्तरकाशी के पहाड़ी क्षेत्र में तेज बारिश हो रही है.

मलबे में दबे लोगों को अभी भी निकालना काफी मुश्किल हो रहा है ऐसे में बारिश इस रेस्क्यू ऑपरेशन को और भी स्लो बना देगी. मौसम विभाग ने शुक्रवार शाम 5 से 8 बजे के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तरकाशी में ऊंची पहाड़ियों पर बारिश हो रही है. वहीं दूसरी ओर रेस्क्यू ऑपरेशन बदस्तूर जारी है. एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और सेना के जवान रात

 

 

दिन एक करके लोगों को बचाने में जुटे हुए हैं.

अगले तीन दिन मुश्किल

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार उत्तरकाशी में अगले तीन दिनों तक मौसम आंधी, बारिश का रह सकता है. 8 से 10 अगस्त तक जिले में मध्यम से भारी बारिश देखी जा सकती है, वहीं कई जगहों पर आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं भी होने के आसार हैं. 11 अगस्त को मौसम में थोड़ी राहत रह सकती है हालांकि इन दिन के लिए भी येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. 12 और 13 अगस्त को जिले में मौसम सामान्य रहने की संभावना है.

अब भी कई लोग फंसे

उत्तरकाशी के धराली इलाके में पहाड़ से बहकर आए मलबे ने करीब 30-40 फीट ऊंची परत बना दी है. तबाही के मंजर ऐसे हैं कि जैसे धराली गांव को नक्शे से ही साफ किया गया हो. ऐसी स्थिति में रेस्क्यू टीमों को बड़ी मशक्कत हो रही है. सड़क मार्ग बाधित होने की वजह से सभी सुविधाएं तुरंत लोगों तक नहीं पहुंच पा रही हैं न ही बड़ी मशीनरी धराली तक पहुंच पाई है. ऐसे में मौसम के खराब होने से रेस्क्यू ऑपरेशन में और भी ज्यादा परेशानियां बढ़ सकती हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |