रक्षाबंधन से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भाई-बहन की सर्पदंश से दुखद मौत

कटनी: कटनी जिले के 35 किलोमीटर दूर स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम धरवारा में रक्षाबंधन से महज दो दिन पहले एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। सांप के डसने से एक ही परिवार के भाई-बहन की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे ने सिर्फ परिजनों को ही नहीं, बल्कि पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक विजय कोल (18) और उसकी बहन उर्मिला कोल (19)  दोनों धरवारा निवासी शिवकुमार कोल के पुत्र-पुत्री थे। जिनके घर में एक जहरीले सांप ने पहले पलंग पर सो रही उर्मिला को और फिर जमीन पर लेटे विजय को डंस लिया। जैसे ही दोनों भाई-बहन दर्द से तड़पते हुए चिल्लाए, परिवार के लोग जागे और उन्हें तत्काल स्लीमनाबाद उप-स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। स्थिति गंभीर होने पर वहां से दोनों को जिला अस्पताल कटनी रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक घटना ने रक्षाबंधन से पहले ही इस परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |