जिस पार्टी का स्वयं का वोट बैंक दिवालिया हो चुका है, वही दूसरों पर वोट चोरी का आरोप लगा रही : सिंधिया

भोपाल : केंद्रीय मंत्री ने ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। आज भोपाल दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भारत को मृत रूप में देखा है, चाहे वो भारत की इकॉनमी हो, ज्यूडिशियरी हो, सेना का अपमान हो या भारत का इलेक्शन कमिशन का अपमान किया है। वे शायद स्वयं अपने बैंकरप्सी को नहीं पहचानते हुए अपनी ऊंगली दूसरों की तरफ़ कर रहे हैं। इलेक्शन कमीशन स्वायत्त संवैधानिक संस्था है। इलेक्शन कमीशन पारदर्शिता के आधार पर कार्य करती है। इलेक्शन कमीशन फेयर एंड फ्री इलेक्शन हर राज्य में और पूरे देश में हो इसे सुचारू रूप से लागू करती है। आज विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत ने पूरे विश्व को प्रमाण दिया हैं और आज उसी विश्व की विश्वसनीयता भारत के प्रति है उस पर प्रश्न चिन्ह नहीं, उसे कुचलने का काम कांग्रेस पार्टी के द्वारा किया जा रहा हैं।

सिंधिया ने आगे कहा कि कांग्रेस का रवैया ही हमेशा ऐसा रहा है। चाहे भारत की सेना की वीरता की बात हो तो वे उस पर प्रश्न उठाकर सबूत मांगते हैं। अगर भारत की ज्यूडिशियरी हो तो उस पर लांछन लगाते हैं, अगर भारत के प्रधानमंत्री हैं तो उन्हें नीचा दिखाते हैं।

बता दें कि राहुल गांधी ने दिल्ली में एक प्रेजेंटेशन के दौरान चुनाव आयोग (ECI) पर बीजेपी के साथ मिलकर वोट चुराने के आरोप लगाए थे। राहुल गांधी ने कहा था कि चुनाव आयोग बैंगलोर सेंट्रल लोकसभा सीट के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में पिछले साल हुए आम चुनाव में 1 लाख से ज्यादा वोट “चुराने“ की साजिश में शामिल था। कर्नाटक में वोटर फ्रॉड के आरोप लगाए जाने के बाद, चुनाव आयोग ने शुक्रवार को उन पर सीधा वार करते हुए कहा कि वे या तो अपने दावों पर हस्ताक्षरित औपचारिक घोषणा पत्र दें या फिर देश से माफी मांगें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |