CRPF जवान की पत्नी का बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर ऐंठ लिए 10 लाख रुपये

उत्तर प्रदेश के झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में युवक ने एक CRPF जवान की पत्नी का बिना कपड़ों के वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल किया. महिला का पति ड्यूटी के चलते ज्यादातर समय घर से दूर रहता है. उसकी पत्नी की सोशल मीडिया पर युवक के साथ दोस्ती हो गई. महिला की युवक के साथ बातें होने लगीं. एक दिन युवक ने महिला का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और उसे ब्लैकमेल करने लगा.

पीड़िता ने प्रेमनगर थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात फेसबुक पर विकास नाम के एक युवक से हुई. शुरू में बातचीत हल्की-फुल्की थी, लेकिन वक्त के साथ ये रिश्ता गहराता चला गया. व्हाट्सएप और वीडियो कॉल पर बातें होने लगीं. एक दिन वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान विकास ने महिला का बिना कपड़ों के वीडियो रिकॉर्ड कर लिया.

वीडियो के जरिए किया ब्लैकमेल

पीड़िता के मुताबिक वीडियो बनाने के बाद विकास ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. सबसे पहले उसने 25 हजार रुपये की मांग रखी. बदनामी के डर से महिला ने यह रकम दे दी, लेकिन जैसे ही उसने पहली बार पैसे दिए. विकास का हौसला और बढ़ गया. इसके बाद वह रोजाना पैसे मांगने लगा और जब महिला पैसे देने से इनकार करती तो युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगता. इसके बाद महिला अपनी इज्जत बचाने के चक्कर में गहने बेचने से लेकर घर गिरवी रखने तक को मजबूर हो गई.

महिला से ऐंठ लिए 10 लाख रुपये

पीड़िता ने बताया कि पति घर से दूर है. समाज में बदनामी के डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन आरोपी की मांगें बढ़ती चली गईं. मजबूरी में उसने अपने गहने बेच डाले. यहां तक कि उसे मकान भी गिरवी रखना पड़ा. इन सबके बीच महिला की जमा पूंजी खत्म हो गई, लेकिन विकास का लालच अब भी खत्म नहीं हुआ. अब तक वह महिला से करीब 8 से 10 लाख रुपये ले चुका था.

महिला ने लगातार धमकियों और पैसों की डिमांड से तंग आकर आत्महत्या का मन बनाया, लेकिन बच्चों के भविष्य के ख्याल ने उसे यह कदम उठाने से रोके रखा. जब हालात हद से ज्यादा बिगड़ गए तो उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस का दरवाजा खटखटाया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विकास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इस मामले में साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |