यूपी में भारी बारिश से मचा त्राहिमाम, लखनऊ सहित इन सभी जिलों में मिडिल स्कूल बंद, जानें कब खुलेंगे

उत्तर प्रदेश में मॉनसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है, और भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मिडिल स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है.

लखनऊ की जिलाधिकारी विशाख जी ने आज, 8 अगस्त 2025 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी, अशासकीय, सहायता प्राप्त, निजी, और सभी बोर्ड (सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड आदि) से संबद्ध स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है.

लखनऊ में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश ने सड़कों पर जलभराव और यातायात की समस्या पैदा कर दी है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी है, जिसके चलते प्रशासन ने एहतियातन यह कदम उठाया है. जिलाधिकारी विशाख जी ने आदेश जारी करते हुए कहा- बच्चों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है. भारी बारिश और जलभराव के कारण स्कूलों तक पहुंचना जोखिम भरा हो सकता है. इसलिए सभी स्कूलों को आज बंद रखने का निर्णय लिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ में कई इलाकों जैसे गोमती नगर, हजरतगंज, और चारबाग में सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे स्कूल वैन और बसों का संचालन मुश्किल हो गया है. कुछ स्कूलों ने अभिभावकों को पहले ही सूचित कर दिया था कि बच्चे घर से न निकलें, और जो बच्चे स्कूल पहुंच गए थे, उन्हें सुरक्षित वापस घर भेजने की व्यवस्था की गई.

कहां-कहां स्कूल रहेंगे बंद

लखनऊ के अलावा, उत्तर प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात के कारण प्राथमिक स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है. मौसम विभाग ने 17 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, जालौन, चित्रकूट, और शाहजहांपुर जैसे जिले शामिल हैं. अधिकतर जिलों में अब स्कूल 11 अगस्त को खुलेंगे क्योंकि 9 अगस्त को रक्षाबंधन और 10अगस्त को रविवार पड़ रहा है.

मौसम विभाग का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 8 से 9 अगस्त तक भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है. कुछ जिलों में रेड अलर्ट और कुछ में ऑरेंज अलर्ट लागू है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आए मॉनसून सिस्टम के कारण अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है.

सीएम योगी ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी कर रहे हैं और राहत कार्यों के लिए अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बाढ़ प्रभावित इलाकों में तैनात की गई हैं, और नावों की व्यवस्था की गई है ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |