शाजापुर
——
अनुसूचित जाति विकास उज्जैन संभागीय उपायुक्त द्वारा गत दिवस शाजापुर में अधीक्षको की बैठक लेकर छात्रावासों के सुव्यवस्थित एवं बेहतर संचालन एवं स्वीकृत सीट पर शतप्रतिशत प्रवेश की कार्यवाही 15 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिये।
जनजातीय कार्य विभाग शाजापुर जिला संयोजक श्रीमती मीना मंडलोई ने बताया कि जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति विकास उज्जैन संभाग उज्जैन संभागीय उपायुक्त द्वारा विगत 04 अगस्त 2025 को शाजापुर में छात्रावास अधीक्षकों की बैठक ली गई थी।
संभागीय उपायुक्त ने जिले में छात्रावास में स्वीकृत के विरूद्ध शतप्रतिशत प्रवेश की कार्यवाही 15 अगस्त 2025 तक पूर्ण कर छात्रो को ऑनबोर्डिंग किये जाने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होने जिन छात्रावासों में शतप्रतिशत सीट पूर्ति नही होती है, उन अधीक्षको के विरूद्ध अनुशासनात्मक एवं दण्डात्मक कार्यवाही करने, छात्रावास में मेन्यू अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन तथा शासन द्वारा दी जाने वाली समस्त सुविधा छात्रो को दिये जाने के निर्देश भी दिये।




#MadhyaPradesh #shajapur