धराली त्रासदी के बाद उत्तरकाशी में कैसा है मौसम का हाल? 5 दिन का अलर्ट

उत्तराखंड में इस मानसूनी बारिश में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है. राज्य में बारिश आफत के रूप में बरस रही है. उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा के बाद जिले में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तरकाशी में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. साथ ही एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

आज उत्तरकाशी में आकाशीय बिजली भी चमक सकती है. फिलहाल मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी को बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार, यहां बारिश का ये सिलसिला 12 अगस्त तक यानी अगले पांच दिन जारी रह सकता है. आठ अगस्त यानी कल भी आमतौर पर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. साथ ही कुछ स्थानों पर बिजली और आंधी के साथ मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

धराली में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

यहां नौ और दस अगस्त को भी मौसम कुछ ही तरह रह सकता है. 11 और 12 अगस्त को भी बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. उत्तरकाशी में मौसम के इतर जिस धराली गांव में ताबही मची वहां रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. ये पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन हेलीकॉप्टर सेवा पर निर्भर है. प्रभावित लोगों को निकालने का काम किया जा रहा है.

इन जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी

वहीं देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज राज्य के कई जिलों में बादल खूब बरस सकते हैं. देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. रुद्रप्रयाग, मसूरी और हरिद्वार में भी आज आमतौर पर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. केदारनाथ, बद्रीनाथ, देवप्रयाग, गंगोत्री, यमुनोत्री और गुप्तकाशी में भी हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |