धराली गांव के बुजुर्गों का उत्तरकाशी त्रासदी में नहीं हुआ बाल भी बांका, इस वजह से बची सबकी जान

धराली गांव की सूरत मंगलवार को आई त्रासदी के बाद से बिल्कुल ही बदल सी गई है. जहां पर्यटक घूमने फिरने के लिए आकर ठहरते थे, वहां अब दलदली और समतल मैदान सा बन गया है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 6 की मौत हो चुकी है. माना जा रहा है कि 150 लोग अभी भी मलबे में दबे हो सकते हैं. वहीं, गांव के लगभग सभी बुजुर्ग इस हादसे में बच गए.

दरअसल, जब खीरगंगा से बहकर आए मलबे ने तबाही मचाई उस वक्त गांव के लगभग सभी बुजुर्ग 300 मीटर दूर पूर्वजों के मंदिर में सामूहिक पूजा में शामिल होने गए थे. इस कारण वे लोग बच गए इस दुखद त्रासदी की चपेट में गांव के युवा, कारोबारी और पर्यटक आए हैं.

सीएम पुष्कर सिंह धामी भी इस पर पूरे रेस्क्यू पर नजर बनाए रखे हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पीड़ितों की हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है. इस बीच धराली गांव में दो और शव बरामद हुए हैं, जिनमें से एक की पहचान 32 वर्षीय आकाश पंवार के रूप में हुई है.

400 लोगों का रेस्क्यू किया गया.

धराली गांव में सैलाब आने से 30 से 50 फीट तक मलबा जमा हो गया है. अब तक 400 लोगों को बचाया जा चुका है. साथ ही सेना के लापता 11 जवानों का भी रेस्क्यू कर लिया गया है. रेस्क्यू टीमों को हेलीकॉप्टर की मदद से धराली पहुंचाया गया है. वहीं खराब मौसम बार-बार रेस्क्यू में बाधा बन रही है. मगर गुरुवार सुबह मौसम ने भी साथ दिया. साफ मौसम में एक बार फिर रेस्क्यू जारी किया गया है. हालांकि, ग्लेशियर बार-बार फट रहे हैं और मलबा भी नीचे आ रहा है. धराली गंगोत्री धाम से लगभग 20 किलोमीटर पहले पड़ता है और यात्रा का प्रमुख पड़ाव है.

रेस्क्यू टीम के सामने दोहरी चुनौती

वहीं, रेस्क्यू टीम के सामने दोहरी चुनौती है. एक तरफ तेज़ रफ्तार से बहती खीर गंगा नदी का पानी है तो दूसरी तरफ मलबे से बना दलदल. SDRF की टीम कई किलोमीटर पैदल चलकर पहाड़ों के रास्ते यहां पहुंची है. गीली मिट्टी में चलना बेहद मुश्किल है इसलिए टिन की चादरें बिछाकर रास्ता बनाया जा रहा है.

आगरा से स्पेशल पारा फोर्स भेजी गईं

भटवाड़ी के हेलीपैड से दो हेलीकॉप्टरों के माध्यम से राहत सामग्री और बचाव उपकरण धराली पहुंचाए गए हैं. आइटीबीपी, एनडीआरएफ और पुलिस का बचाव दल भटवाड़ी से आगे सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहा है. आगरा से स्पेशल पारा फोर्सज की टीमों को देहरादून एयरलिफ्ट किया गया है. कुछ ही देर में स्पेसल फोर्सेज धराली आपदा प्रभावित क्षेत्र में पहुंचेंगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |