उत्तराखंड में तबाही के बाद कई जिलों में रेड अलर्ट! इन इलाकों में बाढ़ की चेतावनी

उत्तरकाशी हादसे के बाद मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों से नदी और नालों से उचित दूरी बनाने की अपील की है. उत्तरकाशी हादसे में कई लोग मलबे में दबे हुए हैं, उन्हें बचाने के लिए सेना और जिला प्रशासन की टीमें लगी हुई हैं. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए बाढ़ की भी चेतावनी जारी की है. लगातार हो रही बारिश के चलते प्रदेश में तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है.

उत्तराखंड में मानसूनी बारिश आफत बनी हुई हैं. पहाड़ से लेकर मैदान तक हो रही बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. उत्तरकाशी में बादल फटने से कई लोगों की मौत हो चुकी हैं. वहीं, एक गांव पूरी तरह से पानी के साथ आए मलबे में दब गया. राहत बचाव में काम में सेना, NDRD और SDRF टीमें जुटी हुई हैं. अब मौसम विभाग ने अब प्रदेश के कई जिलों के लिए भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों से इस दौरान उचित सावधानियां बरतने की भी अपील की है.

बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, देहरादून, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा नैनीताल, चंपावत और उधमसिंह नगर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने लोगों से नदी-नालों से उचित दूरी बनाने की अपील की है. मौसम विभाग ने टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिले के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की है.

धराली गांव में बादल फटने के बाद आई तबाही

उत्तरकाशी के हर्षिल इलाके में बादल फटने के बाद धराली गांव पूरी तरह तबाह हो गया. धराली में राहत-बचाव अभियान चल रहा है. प्रशासन ने लोगों से नदियों और नालों से दूर रहने का आग्रह किया है. साथ ही अपने बच्चे और मवेशियों को इनसे दूर रखने के लिए कहा है. आपको बता दें कि बीते कई दिनों से रुककर हो रही बारिश से लोगों की जीवन तो अस्त-वयस्त तो है ही. साथ ही प्रदेश में बारिश के कारण तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जा रही है.

उत्तरकाशी जिले के कुछ हिस्सों में 5 और 6 अगस्त को भारी बारिश और गर्जन के साथ बिजली चमकने की संभावना मौसम विभाग ने जारी की है. जिले के अधिकांश हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर है. पैदल रास्तों और सड़कों पर जलभराव की समस्या भी पैदा हो गई हैं. छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने 6 अगस्त को स्कूल बंद रखने का आदेश भी जारी किया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |