यहां मंदिर था, यहां दुकानें थीं… उंगली दिखाकर बताया मलबे में दबा गांव, महाप्रलय की ‘आंखों देखी’

उत्तरकाशी के हर्षिल इलाके में बादल फटने के बाद धराली गांव में भीषण सैलाब आ गया. बादल फटने से पानी तेजी से गांव में घुसा जिसमें टूटे हुए पहाड़ का मलबा शामिल था. सैलाब में आधा गांव डूब गया और दर्जनों लोग मकानों के अंदर सैलाब के नीचे फंस गए हैं. कई लोगों के मारे जाने की आशंका भी है. हादसा इतना भीषण था कि आधे गांव का नमोनिशान तक मिट गया है. जल प्रलय के कुछ वीडियोज भी सामने आए हैं जिनमें आप इस त्रासदी को देख सकते हैं. इन सब वीडियोज के अलावा एक प्रत्यक्षदर्शी ने भी वीडियो शेयर किया है जिसमें ताबाही के मंजर को देखा जा सकता है. शख्स ने वीडियो बनाने के साथ यह भी बताया है कि कैसे इस तबाही ने पूरे गांव को अपने आगोश में ले लिया है.

प्रत्यक्षदर्शी शख्स ने वीडियो शूट करके सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वह सैलाब आने के बाद एक नजदीकी पहाड़ पर चढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है. उसने जो वीडियो शूट किया है उसमें तबाही के खौफनाक मंजर को करीब से देखा जा सकता है. वीडियो में शख्स उन इलाकों को बता रहा है जहां पर पहले मार्केट था, मंदिर था और कई लोगों के घर बने हुए थे. शख्स वीडियो में कह रहा है कि ऐसा लग ही नहीं रहा है कि यहां पर पहले कुछ बना हुआ था.

खौफनाक मंजर देख सहमे लोग

उत्तरकाशी का धराली गांव इसलिए भी फेमस है क्योंकि उत्तराखंड के चारधाम की यात्रा के दौरान लोग यहां पर स्टे करते हैं. यह गांव गंगोत्री के करीब है. गांव के बीच से एक नदी निकल रही है जिसमें यह सैलाब आया है और देखते ही देखते करीब 50-60 लोग मलबे में दब गए. हालांकि और ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है. बादल फटने और गांव में सैलाब के आने की यह इस मौसम की सबसे बड़ी घटना है. बताया जा रहा है कि पिछले दो दिन से इस इलाके में भीषण बारिश हो रही थी. जिसके बाद यह हादसा हुआ है.

20 से ज्यादा का रेस्क्यू

धराली में सैलाब से मची तबाही के मामले में उत्तराखंड सरकार और केंद्र सरकार एक्शन मोड में है और कई रेस्क्यू टीमें मौके पर भेजी गई हैं. करीब 150 जवानों की टीम लोगों को बचाने में जुटी है. अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक धराली में 5 लोगों की मौत हुई है जबकि 20 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है. स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अन्य बचावकर्मी लोगों के रेस्क्यू में लगे हुए हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |