UP में भारी बारिश से तबाही! 23 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद, 45 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. मौसम विभाग की चेतावनी और बारिश से हुए नुकसान को देखते हुए 23 जिलों में सभी स्कूल और कॉलेज को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों तक 45 जिलों में भारी से अति भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है.

इस बीच, बारिश और उससे संबंधित घटनाओं में कई लोगों की मौत की खबरें भी सामने आई हैं. मौसम को लेकर विभाग के अनुमान को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर है. मध्य उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं पूर्वांचल के इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, रायबरेली, प्रयागराज, वाराणसी समेत पूर्वांचल के कई जिलों में गांव जलमग्न हैं.

किन जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद?

भारी बारिश और जलभराव के कारण 23 जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है. इसमें सिद्धार्थनगर, लखनऊ, अयोध्या, अमेठी, रायबरेली, प्रयागराज, मिर्जापुर, संभल, बाराबंकी, भदोही, कानपुर, बरेली, मुरादाबाद, अंबेडकर नगर, सीतापुर, लखीमपुर, गाजीपुर, बांदा, चित्रकूट, एटा, रामपुर, बदायूं, अमरोहा.

कानपुर में कई स्कूलों ने सुबह अभिभावकों को छुट्टी का मैसेज भेजा. प्रयागराज और लखीमपुर में केवल बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्कूल बंद किए गए हैं. बरेली, मुरादाबाद, संभल, बदायूं और अमरोहा में भारी बारिश के साथ-साथ कांवड़ यात्रा की भीड़ को देखते हुए सोमवार को स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. जिला मजिस्ट्रेटों ने इन आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

मौसम विभाग का अलर्ट

IMD ने 45 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिनमें लखनऊ, अयोध्या, रायबरेली, अमेठी, प्रयागराज, मिर्जापुर, संभल, बाराबंकी, भदोही, कानपुर, बरेली, मुरादाबाद, अंबेडकर नगर, सीतापुर, लखीमपुर, गाजीपुर, बांदा, चित्रकूट, एटा, रामपुर, बदायूं, अमरोहा, सोनभद्र, संत रविदास नगर, बलिया, देवरिया, उन्नाव, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, कुशीनगर, आजमगढ़, मऊ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कासगंज, जौनपुर, बस्ती और फतेहपुर शामिल हैं. मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. पिछले 24 घंटों में भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन और बिजली गिरने की घटनाओं में कई लोगों की मौत की खबरें सामने आई हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |