दिल्ली में महिला सांसद से झपटमारी, चाणक्यपुरी इलाके में MP सुधा से छीनी चेन

राजधानी दिल्ली के उच्च सुरक्षा वाले चाणक्यपुरी इलाके में एक गंभीर घटना हुई है, जहां सांसद सुधा रामकृष्णन की कीमती चेन छीनी ली गई. सांसद सुधा तमिलनाडु भवन में रहती हैं. आज सुबह जब वो वॉक पर निकली थीं तभी यह घटना हुई. घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है और जांच प्रक्रिया जारी है. सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील इस इलाके में हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

आर. सुधा रामकृष्णन तमिलनाडु के मयिलादुथुराई लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं. उन्होंने इस घटना की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर दी. जिसमें उन्होंने बताया कि चाणक्यपुरी इलाके में पोलैंड दूतावास के पास आज सवेरे उनकी सोने की चेन छीन ली गई. इस दौरान खुद को बचाने की कोशिश में उन्हें कुछ चोटें भी आईं हैं. गृह मंत्री अमित शाह से आर. सुधा ने अधिकारियों को अपराधी का पता लगाकर उनको गिरफ्तार किए जाने का निर्देश देने का आग्रह किया है.

 

 

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |