कुलगाम में शुक्रवार से एनकाउंटर जारी, अब तक 3 आतंकवादी ढेर, तीनों आतंकी लोकल

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है. कुलगाम जिले में शुक्रवार शाम से ही सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है और अब तक 3 आतंकवादियों का सफाया किया जा चुका है. ऑपरेशन अभी भी जारी है. एनकाउंटर में ये आतंकवादी कल मारे गए थे. अभी भी 2 से 3 आतंकी वहां पर छिपे हुए हैं.

सेना से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी को लेकर खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल के वन क्षेत्र में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था, जिसके बाद शुक्रवार शाम से ही दोनों के बीच एनकाउंटर शुरू हो गया.

रात में रोक दी गई थी फायरिंग

कुलगाम में मारे गए आतंकवादियों की पहचान हो गई है. एक कुलगाम का तो एक सोपोर और एक पुलवामा का रहने वाला था. 28 साल का जाकिर अहमग गनी कुलगाम के मुटालहामा का रहने वाला था, जबकि आदिल रहमान डेंटो सोपोर के आरामपोरा का रहने वाला था. हैरिश डार पुलवामा के राजपोरा का रहने वाला था.

कल ही मारे गए थे तीनों आतंकवादी

अधिकारियों का कहना था कि शुरुआत में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी शुरू होने के बाद रात में यह अभियान रोक दिया गया था. उन्होंने बताया कि अखल वन क्षेत्र में घेराबंदी को मजबूत किया गया और पूरे इलाके में अतिरिक्त फोर्स को भी तैनात कर दिया गया. उन्होंने आगे बताया कि सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शनिवार सुबह फिर से फायरिंग शुरू हो गई था, जिसमें 3 आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया.

इससे पहले एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों की पहचान के बारे में अधिकारियों ने कल शनिवार को बताया था कि आतंकवादियों की पहचान और उनके संगठन का पता लगाया जा रहा है. एनकाउंटर फिलहाल जारी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |