दिल्ली में 5 दिन बारिश से राहत नहीं, UP-बिहार समेत 15 राज्यों में अलर्ट, पहाड़ों का क्या है हाल?

दिल्ली में शनिवार रात से भारी बारिश का दौर जारी है. कई इलाकों में लगातार झमाझम बारिश हो रही है. बारिश के चलते दिल्ली का मौसम सुहावना बना हुआ है. दिल्ली के जय चौक, कनॉट प्लेस, मिंटो ब्रिज, सरोजिनी नगर, एम्स और पंचकुइयां मार्ग समेत इलाकों में रातभर तेज बारिश हुई. इससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिली. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

अब 3 और 4 अगस्त के लिए मौसम विभाग की ओर से तेज बारिश की संभावना जताई गई है. यही नहीं इस पूरे हफ्ते के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. अगले 5 दिन बारिश के साथ बिजली कड़कने की भी संभावना है. हालांकि, बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है, लेकिन दूसरी तरफ भारी बारिश के बाद दिल्ली में जगह-जगह सड़कों पर पानी भर गया है. इससे लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है.

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

3-4 अगस्त को मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है. 3 से 8 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर गरज, बिजली के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है. 3 और 4 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में गरज और बिजली के साथ कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. 5 अगस्त को केरल और तमिलनाडु के घाट क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 3 से अगस्त के दौरान तमिलनाडु, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

पहाड़ी राज्यों पर मौसम का हाल

पहाड़ी राज्यों पर बारिश कहर बनकर बरस रही है. हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से कई सड़कें बंद हैं और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. अब दोनों राज्यों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 3 से 8 अगस्त के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, त्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में गरज के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की भी संभावना है. 4 से 6 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान में बारिश होने की संभावना है.

से 8 अगस्त के दौरान कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और माहे में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तेज़ सतही हवाए चलने की संभावना है और इस दौरान केरल और माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है. ऐसे में मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 3 से 7 अगस्त तक सावधान रहें और खतरे वाली जगहों पर न जाएं.

 

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |