मुस्लिम दूल्हों को ढूंढती, शादी करके सुहागरात मनाती, फिर करती ऐसा कांड… टीचर दुल्हनिया की गजब कहानी

वो पहले मैट्रिमोनियल पर अमीर मुस्लिम दूल्हों को ढूंढती. उनके बातचीत करती. फिर शादी के लिए मना लेती. शादी करके फिर ऐसा कांड करती, जिसे जानकर आपके भी होश फाख्ता हो जाएंगे. ये कहानी है उस महिला टीचर की, जिसने 8 दूल्हों से शादी करके उन्हें चूना लगा दिया. मगर 9वीं शादी से पहले ही वो गिरफ्तार हो गई. मामला महाराष्ट्र के नागपुर का है.

यहां पुलिस ने एक ‘लूटेरी दुल्हन’ को गिरफ्तार किया है. महिला पर एक-दो नहीं बल्कि आठ पुरुषों से शादी कर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप है. आरोपी महिला का नाम समीरा फातिमा है. जब वह 9वें शिकार की तलाश में थी, तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस जांच में सामने आया कि समीरा फातिमा मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर अमीर और शादीशुदा मुस्लिम पुरुषों को अपना शिकार बनाती थी. वह खुद को तलाकशुदा और एक बच्चे की मां बताकर भावनात्मक कहानियां सुनाती थी, जिससे लोग उसकी मदद करने और शादी करने को तैयार हो जाते थे.

टीचर के रूप में करती थी काम

चौंकाने वाली बात यह है कि समीरा फातिमा टीचर है और पढ़ी-लिखी महिला है. पुलिस को शक है कि वह पिछले 15 सालों से इस धोखाधड़ी को अंजाम दे रही थी. वह अकेले नहीं, बल्कि एक संगठित गिरोह के साथ मिलकर यह साजिश रचती थी. पुलिस को मिले शुरुआती सबूतों के अनुसार, फातिमा ने एक पीड़ित से 50 लाख रुपये और दूसरे से 15 लाख रुपये ठगे हैं. यह रकम उसने नकद और बैंक ट्रांसफर के जरिए वसूली. वहीं, एक पति ने दावा किया है कि उसने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के वरिष्ठ अधिकारियों को भी अपने जाल में फंसाया था.

ब्लैकमेल कर वसूलती थी मोटी रकम

शादी के बाद वह पतियों को अलग-अलग बहानों से ब्लैकमेल करती और पैसे वसूलती. जब भी पुलिस गिरफ्तारी के करीब पहुंचती, वह झूठा प्रेग्नेंसी का दावा कर बच निकलती. हालांकि, इस बार पुलिस ने पूरी तैयारी के साथ 29 जुलाई को नागपुर के एक चाय की दुकान से उसे गिरफ्तार किया. फिलहाल नागपुर पुलिस ने समीर फातिमा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस का मानना है कि इस मामले में और भी कई पीड़ित सामने आ सकते हैं और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी जल्द हो सकती है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |