दिल्लीवाले रहें तैयार… अगले 7 दिन जारी रहेगा बारिश का दौर, UP-बिहार में भी अलर्ट, जानें पहाड़ों का हाल

देश के कई राज्यों में इन दिनों भारी बारिश हो रही है. दिल्ली एनसीआर में सोमवार से लगातार बारिश देखने को मिल रही है. इस पूरे हफ्ते दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों यानी एनसीआर में जोरदार बरसात हुई है. बारिश की वजह से दिल्ली एनसीआर के लोगों को लंबे समय बाद उमस और गर्मी से राहत प्राप्त हुई है. दिल्ली में बारिश का ये दौर फिलहाल जारी रहने वाला है.

मौसम विभाग के पूर्वानूमान के अनुसार, देश की राजधानी में बारिश का दौर रक्षाबंधन तक जारी रह सकता है. दिल्ली में 2 अगस्त यानी आज से 9 तारीख तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि जिन बादलों की वजह से लगातार बारिश होती रहती है वो बादल दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बन चुके हैं. आज दिल्ली में बिजली कड़कने या गरज के साथ हल्की से हल्की बारिश हो सकती है.

यूपी-बिहार में बारिश

उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, उत्तर प्रदेश के 24 जिलों में आज भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की ओर से इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 51 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है. वहीं बिहार में भी मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पटना, मुंगेर, नालंदा, लखीसराय, जमुई, बांका, कटिहार, नवादा, शेखपुरा, गया, नवादा, बेगूसराय, मुंगेर और भागलपुर में तेज हवा के साथ भारी बारिश हो सकती है.

इन राज्यों में भी बरसेंगे मेघ

मौसम विभाग के अनुसार, 2-3 अगस्त तक राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में 6 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है. 7 अगस्त तक आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा, गरज के साथ तूफान और तेज हवाएं चल सकती हैं. पहाड़ों के मौसम की बात करें तो ज्यादा बरसात के कारण कल तक जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है.

पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम

अगले कुछ दिनों तक राज्य में मौसमी गतिविधियां जारी रह सकती हैं. हिमाचल प्रदेश में आज कुल्लू, मनाली, शिमला, सोलन, मंडी, चंबा, उना और सिरमौर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कई जगहों पर बादल फटने का भी खतरा है. उत्तराखंड में अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी, गढ़वाल और चमोली में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |