कुलगाम में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 1 आतंकी को मार गिराया

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है. सुरक्षाबलों ने इस ऑपरेशन में एक आतंकी को मार गिराया है. कुलगाम जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच ये मुठभेड़ शुरू हुई थी. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के अखल जिले के वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया.

उन्होंने बताया कि छिपे हुए आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. अधिकारी ने बताया कि घेराबंदी को मजबूत किया गया और इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबल को भेजा गया है.

दिन पहले पुंछ में हुई थी मुठभेड़

इससे पहले 30 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया था. सेना के जवानों ने भारी हथियारों से लैस दो आतंकवादियों को मार गिराया था. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि माना जा रहा है कि मुठभेड़ में मारे गए ये दोनों आतंकवादी पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य थे.

इस मुठभेड़ से दो दिन पहले सुरक्षाबलों ने पहलगाम आतंकवादी हमले में शामिल तीन आतंकवादियों को श्रीनगर के एक जंगल में मार गिराया था. सेना ने बताया कि बुधवार को शिवशक्ति नाम से चलाया गया अभियान पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी संगठनों के मंसूबों के लिए एक बड़ा झटका है. सेना के मुताबिक, ये संगठन जम्मू-कश्मीर में लगातार आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं.

रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया, भारतीय सेना के जवानों ने 30 जुलाई को तड़के पुंछ सेक्टर में ऑपरेशन शिवशक्ति शुरू किया. यह अभियान जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर सैन्य और नागरिक खुफिया इकाइयों द्वारा क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में प्राप्त विश्वसनीय खुफिया सूचनाओं पर आधारित था. उन्होंने बताया, सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने संभावित घुसपैठ मार्गों पर घात लगाई. नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये और बड़ी मात्रा में युद्ध-सामग्री बरामद की गई.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |