दिल्ली में फर्जी कॉल सेंटर पर रेड, विदेश से ऐसे कमाए 100 करोड़

दिल्ली में ईडी ने फर्जी कॉल सेंटर पर एक्शन लिया है. खानपुर में फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी की गई है. तीन ठिकानों पर यह छापेमारी की गई है. यह रेड 31 जुलाई 2025 की रात लगभग 10:30 बजे शुरू हुई थी और 1 अगस्त की सुबह भी जारी है.

इन ठिकानों से एक कॉल सेंटर चल रहा था, जहां अमेरिका समेत विदेशों में रहने वाले नागरिकों को गुमराह कर फर्जी या पायरेटेड सॉफ्टवेयर को असली सॉफ्टवेयर (जैसे Microsoft Windows) के नाम पर बेचा जाता था.

100 करोड़ रुपये का फ्रॉड

ईडी की जांच अभी भी जारी है. जांच में अब तक सामने आया है कि विदेश से करीब 100 करोड़ का फ्रॉड किया गया है. साल 2016-17 से 2024-25 के बीच 100 करोड़ रुपये की ठगी हुई है. मामले की कार्यवाही अभी भी जारी है.

पहले भी कसा गया फर्जी कॉल सेंटर पर शिकंजा

दिल्ली में इससे पहले जुलाई के महीने में भी फर्जी कॉल सेंटर पर एक्शन लिया गया था. पुलिस ने दिल्ली में अवैध रूप से चलाए जा रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया था. इन लोगों पर बैंक कर्मचारी बनकर लोगों से कथित तौर पर धोखाधड़ी करने का आरोप था. 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

पुलिस के अनुसार, उन्हें देश भर के विभिन्न राज्यों से आरोपियों के खिलाफ 100 से ज्यादा शिकायतें मिलीं. उन्होंने पीड़ितों से 40 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी की थी.

इस मामले में पुलिस को संजय कुमार से एक ऑनलाइन शिकायत मिली, जिसमें बताया गया था कि किसी ने उनके क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके 33,000 रुपये निकाल लिए हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें किसी ने कस्टमर केयर एजेंट बनकर उनके कार्ड की लिमिट बढ़ाने का वादा किया था. उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने 1 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई और जांच शुरू की गई.

पुलिस ने लिया था एक्शन

पलवल के एएसपी शुभम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बैंक अधिकारी बनकर अपने पीड़ितों को फोन करते थे और क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के बहाने ओटीपी हासिल कर लेते थे. फिर वो उनके क्रेडिट कार्ड की जानकारी का इस्तेमाल करके पैसे अलग-अलग वॉलेट में ट्रांसफर कर लेते थे और अपने सह-आरोपियों के जरिए कॉमन सर्विसेज सेंटर (सीएससी) से निकाल लेते थे.

आरोपियों की पहचान प्रदीप, मोहित, वीरेंद्र, रोहित, साक्षी, सुशबू, अविष्का, साहिल, साहिब, आयुष और नितिन के रूप में हुई है, जो सभी दिल्ली के रहने वाले हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |