नोएडा-गाजियाबाद में सायरन की आवाज से घबराएं नहीं… सहयोग करें; सिक्योरिटी चेक के लिए हो रही ड्रिल दिल्ली/NCR By Shahzad Khan On Aug 1, 2025 60 गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद के इलाकों में आज सायरन की आवाज सुनने को मिल सकती है. प्रशासन ने आज यानी एक अगस्त को जिले में भूकंप व रासायनिक आपदा को लेकर मॉक ड्रिल की घोषणा की है. ये नेशनल मॉक ड्रिल, भूकंप और औद्योगिक खतरों से बचाव के लिए की जा रही है. Related Posts दिल्ली-नोएडा वालों की मौज! खत्म होने वाला है… IIT दिल्ली में फिर एक होनहार छात्र की मौत! कैंपस में पसरा… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें यह ड्रिल पांच अलग-अलग स्थानों पर एक साथ होगी, जिसमें पुलिस, एनडीआरएफ, चिकित्सा, नगर पालिका, अग्निशमन, यातायात, होमगार्ड सहित सभी आपात सेवाओं से जुड़े विभाग शामिल रहेंगे. लोगों से भी अपील की गई है कि सायरन की आवाज सुनकर घबराएं नहीं, अफवाह न फैलाएं और सहयोग करें. मॉक ड्रिल से पहले गुरुवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी मेधा रूपम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की. डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग समय पर निर्धारित स्थान पर पहुंचें और रूट मैप, एंबुलेंस, संचार प्रणाली, बचाव उपकरण सहित सभी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करें. उन्होंने लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी. बच्चे होंगे शामिल प्रशासन ने मॉक ड्रिल को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पांच इंसीडेंट कमांडर तैनात किए हैं. यह कमांडर मौके पर टीमों का समन्वय करेंगे और आपात स्थिति में प्रतिक्रिया क्षमता को परखेंगे. इस मॉक ड्रिल में स्कूल के बच्चों को भी जोड़ा गया है ताकि उन्हें आपात स्थिति में सुरक्षित तरीके से बाहर निकलने और आत्मरक्षा के तरीके सिखाए जा सकें. भूकंप जोन-4 में आता है जिला जिला आपदा विशेषज्ञ ओमकार चतुर्वेदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कई जिले भूकंप के जोन-4, 3 और 2 में आते हैं, जिनमें ग्रेटर नोएडा भी शामिल है. 4.5 तीव्रता का भूकंप भी यहां इमारतों को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए समय-समय पर एडवाइजरी जारी की जाती है. गाजियाबाद में भी मॉक ड्रिल प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के अलावा गाजियाबाद में भी आज मॉक ड्रिल आयोजित होगी. इसका उद्देश्य आपदा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करना और विभागीय समन्वय की जांच करना है. मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 60 Share