जयवर्धन सिंह ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, धरनावदा हादसे से लेकर अतिवृष्टि तक उठाए अहम मुद्दे

भोपाल: राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुख्यमंत्री निवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र सहित प्रदेश से जुड़े कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा कर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया।

बैठक के दौरान जयवर्धन सिंह ने तीन प्रमुख मांगें रखीं

1. धरनावदा हादसा -शहीद ग्रामीणों के परिजनों को मिले अतिरिक्त सहायता

ग्राम धरनावदा में हाल ही में कुएँ में गिरी गाय को बचाने के प्रयास में पाँच ग्रामीणों की मृत्यु हो गई थी। विधायक ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि इन शहीद ग्रामीणों के परिवारों को सरकार विशेष सहायता और सम्मान प्रदान करे। इस पर मुख्यमंत्री ने सहानुभूति व्यक्त करते हुए अतिरिक्त सहयोग का आश्वासन दिया।

2. दिव्यांगजन की 10 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई की मांग

गुना जिले में लंबे समय से धरने पर बैठे दिव्यांगजनों की समस्याओं को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री का ध्यान खींचा। उन्होंने मांग की कि इन दिव्यांग साथियों की 10 सूत्रीय मांगों पर शीघ्र निर्णय लिया जाए, जिससे उन्हें न्याय मिल सके।

PunjabKesari

3. अतिवृष्टि व फसल क्षति पर राहत कार्य तेज करने की मांग

विधायक ने गुना जिले समेत प्रदेश के अन्य इलाकों में लगातार बारिश और बाढ़ से हुई फसल क्षति की ओर भी मुख्यमंत्री का ध्यान दिलाया। उन्होंने प्रभावित किसानों के लिए त्वरित सर्वे, मुआवज़ा वितरण और राहत कार्यों को प्राथमिकता देने की अपील की।

विधायक जयवर्धन सिंह ने मुलाकात के बाद बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |