त्यौहारों एवं जिले की कानून व्यवस्था के दृष्टिगत शांति, समन्वय एवं सतर्कता को लेकर एडीशनल एसपी ने ली अधीनस्थों की मीटिंग

Shajapur, दिनांक 29 जुलाई 2025 को पुलिस कंट्रोल रूम शाजापुर में पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय द्वारा सूचना संकलन शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक ली गई। यह बैठक आगामी त्यौहारों, सावन माह के आयोजन एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

-बैठक के मुख्य निर्देश बिंदु निम्नानुसार रहे —
🔸 शांति समिति की बैठक
अनुभाग/थाना क्षेत्र अंतर्गत संबंधित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के समन्वय से विभिन्न समुदायों के वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता में शांति समिति की बैठक आयोजित की जाए, जिससे सामाजिक समरसता एवं आपसी सौहार्द को बल मिले।

🔸 साम्प्रदायिक जुलूस/चल समारोह की पूर्व सूचना
यदि किसी प्रकार का साम्प्रदायिक जुलूस या चल समारोह आयोजित किया जाना हो, तो आयोजक का नाम, मोबाइल नंबर, मार्ग विवरण आदि की जानकारी पूर्व में सुनिश्चित की जाए।
🔸 आसूचना तंत्र सतत सक्रिय रखा जाए
गंभीर सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए।

🔸 सोशल मीडिया पर सतर्कता
फेसबुक, व्हाट्सएप एवं अन्य सोशल प्लेटफॉर्म पर धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले संदेश या पोस्ट पर विशेष निगरानी रखी जाए। ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए।

🔸 धारा 163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता
जिले में धारा 163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता प्रभावशील है। इसके अंतर्गत किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर निगाह रखी जाए एवं आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाए।

🔸 सावन माह की कावड़ यात्रा एवं शिव पालकियों हेतु विशेष सुरक्षा व्यवस्था
सावन माह में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा एवं शिव पालकियों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।

🔹 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय ने सभी अधिकारियों/कर्मचारी को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, अव्यवस्था या साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए पहले से ही सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित की जाएँ।

🔸 जिला पुलिस प्रशासन आमजन से अपील करता है कि शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध सूचना की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |