जीजा-साले ने मालिक का गला रेतकर उतारा था मौत के घाट, अंधे कत्ल में हुआ सनसनीखेज खुलासा, गिरफ्तार

भोपाल : राजधानी भोपाल के थाना सूखीसेवनिया क्षेत्र में हुए एक अंधे कत्ल की गुत्थी को भोपाल देहात पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मजदूरी के पैसों को लेकर हुए विवाद में मिलकर युवक की हत्या कर दी थी।

दरअसल, 6 जुलाई को ग्राम पिपलिया जाहीरपीर में एक कार से युवक की लाश बरामद हुई थी। कार में मृत अवस्था में मिले युवक की पहचान कपिल शर्मा के रूप में हुई थी। शुरुआती जांच में पता चला कि धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा ने इस गंभीर मामले की जांच के लिए विशेष अनुसंधान टीम (SIT) गठित की थी और अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10,000 के इनाम की घोषणा की थी।

जांच के दौरान तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दीपक साहू उर्फ लालू और उसके जीजा पप्पू अर्मा उर्फ शर्मा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मृतक कपिल शर्मा मजदूरी के कम पैसे देता था और गाली-गलौज करता था। इसी बात से नाराज होकर दोनों ने मिलकर पहले रस्सी से गला घोंटा और फिर कटर से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मृतक का मोबाइल, लैपटॉप, प्रिंटर, सोने की चेन, आभूषण और नगदी लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने सभी सामान बरामद कर लिया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |