खुद के द्वारा कहे गए शब्दों से पलटे पूर्व विधायक त्रिपाठी, बोले- छोटी बहन जैसी हैं सीएसपी रितु उपाध्याय
कांग्रेस का आरोप- दिखावा कर रहे हैं पूर्व विधायक
अभय मिश्रा के खिलाफ एफआईआर की मांग से जुड़ा मामला
- गत 25 जुलाई की रात चोरहटा थाने में कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर पूर्व विधायक त्रिपाठी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। इस दौरान वहां तैनात महिला सीएसपी रितु उपाध्याय से उनकी बहस हो गई।
- पूर्व विधायक त्रिपाठी ने गुस्से में कहा, इसे मेरी नजरों से दूर ले जाओ, ये असंवेदनशील औरत है। जब सीएसपी ने विरोध करते हुए उन्हें तमीज में रहने की हिदायत दी, तो समर्थकों ने थाने में हंगामा कर दिया और अफसर की ओर बढ़ने लगे।
- इस पर थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने हालात संभालने की कोशिश की, लेकिन हंगामा बढ़ता गया। वीडियो में देखा गया कि थाना प्रभारी हाथ जोड़कर भाजपा समर्थकों से शांत रहने की अपील करते रहे। वहीं सीएसपी लगातार अपनी बात मजबूती से रखती नजर आईं। पूर्व विधायक ने महिला अफसर पर ‘मूर्ख बना रही हो’ जैसे शब्द भी कहे।