हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, 6 लोगों की मौत… सीढ़ियों के पास हुआ हादसा

उत्तराखंड के हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आई है. यहां मनसा देवी मंदिर (Mansa Devi Temple Stampede in Haridwar) में अचानक से भगदड़ मच गई. इससे 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि, 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मौके पर अधिकारी मौजूद हैं. बचाव कार्य जारी है. जानकारी के मुताबिक, हादसा मंदिर के सीढ़ी वाले रास्ते के पास हुआ है.

गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने भगदड़ मचने की पुष्टि की. बताया कि भीड़ ज्यादा होने के कारण मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मची. घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है. वहां उनका इलाज जारी है.

क्यों मच गई अचानक से भगदड़?

डीएम मयूर दीक्षित ने बताया- कुछ लोग बिजली की तार का सहारा लेकर ऊपर चढ़ रहे थे. तभी अचानक से एक अफवाह उड़ी. किसी ने ये बात फैला दी कि बिजली की तार में करंट है. बस फिर वहां भगदड़ मच गई. दरअसल, सावन का महीना होने के चलते हरिद्वार में शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है. लोग मंदिरों में जल चढ़ाने के लिए आ रहे हैं. आज सुबह यानि रविवार को भी मनसा देवी मंदिर में जल चढ़ाने वालों की भीड़ उमड़ी थी. ऊपर से मानसून की बारिश हो रही है, जिसके चलते सड़कों पर पानी और फिसलन है. वहीं, मंदिर तक जाने का रास्ता ऊंचाई पर खड़ी चढ़ाई वाला और संकरा है. इसलिए श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। हालात बेकाबू हुए और भगदड़ मच गई.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा- हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है. स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं. इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |