संकरी गली, बेतहाशा भीड़ और अचानक मची चीख पुकार… हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ की आंखोदेखी

बिजली की तार में करंट है, पीछे हट जाओ…बस इतना ही कहना था कि हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में अचानक से भगदड़ मच गई. कुछ लोग भगदड़ में नीचे गिर गए. बाकी उनके ऊपर से लांघते हुए अपनी जान बचाने के लिए यहां वहां भागने लगे. और इस तरह कई लोग घायल हो गए. प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आया. तुरंत रेस्क्यू शुरू किया गया. डीएम ने डीएम मयूर दीक्षित ने बताया- हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि, 15 लोग घायल हुए हैं. इधर चश्मदीदों ने भी हादसे की आंखोंदेखी बताई कि उस वक्त क्या हुआ था. कैसा मंजर था वहां.

चश्मदीदों की मानें तो आम दिनों के मुकाबले रविवार को ज्यादा भीड़ थी. हजारों की तादाद में भीड़ थी. सीढ़ी से जाने वाला रास्ता काफी संकरा है. चढ़ाई भी बिल्कुल खड़ी है. कुछ लोगों ने शॉर्टकट के चक्कर में बिजली की तार के सहारे ऊपर जाने की कोशिश की. तभी उनमें से कोई बोला कि तार में करंट है, सभी पीछे-पीछे हट जाओ. बस यहीं से भगदड़ मची. वहां चीख-पुकार मचनी शुरू हुई. लोगों को लगा कि कहीं उन्हें करंट न लग जाए. इसलिए वो भाग रहे थे. कुछ लोग गिर गए तो वो उठ नहीं पाए, क्योंकि भीड़ उनके ऊपर से गुजर रही थी.

बाद में पुलिस और रेस्क्यू की अन्य टीमें भी मौके पर पहुंची. सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. हादसे के बाद मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन हुआ है. हालांकि, अब हालात सामान्य हैं.

एक घायल ने बताया कि अचानक वहां भारी भीड़ जमा हो गई और भगदड़ मच गई. उस दौरान मैं फिसल गया और मेरा हाथ टूट गया. गनीमत ये रही कि मैं गिरा नहीं. गिर जाता तो शायद भीड़ में मैं भी कुचला जाता.

सुबह 9 बजे आया कंट्रोल रूम में फोन

उत्तराखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि हमें सुबह 9 बजे कंट्रोल रूम में भगदड़ की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जिनमें से 6 की मौत की पुष्टि हुई है. बाकी का इलाज चल रहा है. प्राथमिक जांच में पता चला है कि भगदड़ की शुरुआत मंदिर के रास्ते पर करीब 100 मीटर नीचे, सीढ़ियों के पास बिजली का करंट लगने की अफवाह फैलने से हुई थी.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा- हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है. स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं. इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |