हरिद्वार: एक अफवाह और 6 मौतें…एक-दूसरे को कुचलती गई भीड़; मनसा देवी मंदिर में कैसे मची भगदड़?

उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर है. यह मंदिर सालों से श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है. रविवार को भी भारी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचे थे. सुबह के 6 बजे रहे थे. तभी एक अफवाह उड़ी. श्रद्धालु धक्का-मुक्की करने लगे और फिर देखते ही देखते भगदड़ मच गई. भगदड़ में करीब 6 लोगों की मौत हो गई, वहीं 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है. वहां उनका इलाज जारी है.

ये हादसा मंदिर के सीढ़ी वाले रास्ते के पास हुआ है. आखिर वो अफवाह क्या थी, जिसकी वजह से भीड़ बेकाबू हो गई. हादसे से जुड़े हर सवाल का जवाब जिलाधिकारी ने दिया है. कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने भगदड़ मचने की पुष्टि की थी. शुरुआत में बताया गया कि भीड़ ज्यादा होने की वजह से मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मची. इसके साथ ही ये भी बताया गया कि मंदिर में एक अफवाह उड़ने के बाद भगदड़ मच गई. लोगों में अफवाह उड़ी की बिजली की तार में करंट है, जिसे पकड़कर लोग ऊपर चढ़ रहे थे. तभी ये अफवाह फैली और लोगों ने इधर-उधर दौड़ना शुरू कर दिया.

एक अफवाह से मची भगदड़

भगदड़ मचने की वजह बताते हुए खुद हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि कुछ लोग बिजली की तार का सहारा लेकर ऊपर चढ़ रहे थे. तभी अचानक से एक अफवाह उड़ी. किसी ने ये बात फैला दी कि बिजली के तार में करंट है. बस फिर क्या था, वहां भगदड़ मच गई. दरअसल, सावन का महीना होने के चलते हरिद्वार में शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है. लोग मंदिरों में जल चढ़ाने के लिए आ रहे हैं.

बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे थे लोग

आज सुबह यानी रविवार को भी मनसा देवी मंदिर में जल चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी. बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचे थे. इस समय मानसून की बारिश भी हो रही है, जिसके चलते सड़कों पर पानी और फिसलन है. मंदिर तक जाने वाले रास्ते की गलियों भी संकरी हैं. जब मंदिर में करंट फैलने की अफवाह उड़ी तो श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई.

मौके पर चीख-पुकार मच गई

ऐसे में हालात बेकाबू हो गए और लोगों के बीच भगदड़ मच गई. वह एक-दूसरे को कुचलते हुए आगे बढ़ने लगे. लोगों में अपने आप को बचाने की होड़ मच गई और वह बिना कुछ देखे दौड़ने लगे. मौके पर चीख-पुकार मच गई. हर कोई अपनी और अपनों की जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगा. हालांकि अब घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव दल पहुंच गए हैं और बचाव कार्य जारी है.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक जताते हुए एक्स पर लिखा, “हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने की एक दुखद खबर मिली है. स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं. इस संबंध में लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |