डिंडोरी में मूसलाधार बारिश का कहर, प्रशासन ने अलर्ट किया जारी

डिंडोरी। मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में भारी बारिश का कहर लगातार जारी है। क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से नदी-नालों में उफान आ गया है। नर्मदा नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे घाट किनारे बने मंदिर और घाट पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।

नर्मदा किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। साथ ही, संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों में पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी गई हैं।

बारिश के चलते कई नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह कट चुका है। लगातार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है और लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |