अमेरिका ने दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन भारत झुका नहीं… कारगिल विजय दिवस पर बोले योगी आदित्यनाथ

इस साल 26वां कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है. 85 दिन तक भारत-पाकिस्तान के बीच चले इस युद्ध में भारत ने विजय हासिल की. पाकिस्तान को करारा जवाब दिया और कारगिल से पीछे हटने पर मजबूर कर दिया. इस दिन को याद करते हुए लखनऊ में एक कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अमर शहीदों की वीरता को नमन किया. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

सीएम योगी ने इस मौके पर कहा, भारत माता के उन महान सुपूतों ने, वीर सैनिकों ने भारत की आन-मान और शान के खिलाफ किसी दुश्मन ने दुस्साहस किया तो उनको मुंह तोड़ जवाब दिया. भारत के वीर सैनिकों ने अपनी जान पर खेलकर, अपना बलिदान देकर भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए योगदान दिया.

“पाकिस्तान ने थोपा था युद्ध”

सीएम योगी ने कहा, हम सब जानते हैं कि जो कारगिल का युद्ध था वो पाकिस्तान ने थोपा था. मई 1999 में कारगिल के पास उन पहाड़ियों पर घुसपैठ की सूचना चरवाहों ने भारतीय सेना को दी. भारतीय सेना ने इसकी जानकारी मिलने के बाद देश की तत्कालीन सरकार को इसकी जानकारी दी. इसके बाद चेतावनी के बाद भी जब उन लोगों ने हमला करना शुरू किया तो उनकी गलतफहमी को दूर करने के लिए तो ऑपरेशन विजय के नाम पर तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने 1999 में इस अभियान को आगे बढ़ाया था.

“पाक ने US से मांगी मदद, मगर भारत नहीं झुका”

सीएम योगी ने कहा, आज ही वाजपेयी ने पाकिस्तान पर विजय हासिल करके पूरी दुनिया को चौंकाया था. कारगिल एक चुनौतीपूर्ण क्षेत्र था, जहां पर दिन में भी तापमान माइनस 50 डिग्री से भी नीचे रहता है. पाकिस्तान ऊपर था, भारत के सैनिक नीचे थे. लेकिन, भारत की सेना के शौर्य के सामने कायर पाकिस्तान के जितने भी घुसपैठिए थे वो बहुत देर रुक नहीं पाए.

सीएम योगी ने आगे कहा, उस समय पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ अमेरिका गए, यूएस ने दबाव बनाने का प्रयास किया. लेकिन, वाजपेयी ने दो टुक कहा जब तक एक भी घुसपैठिए भारत के अंदर रहेंगे तो अमेरिका हो या दुनिया की किसी भी ताकत के सामने भारत झुकेगा नहीं, दुश्मन को भारत की धरती से बाहर कर के रहेगा और जो नहीं जाएगा वो मारा जाएगा. अगले कुछ घंटों का समय उन्होंने घुसपैठिओं को भागने के लिए दिया. फिर पाकिस्तान को आत्मसमर्पण करना पड़ा

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |