महाराष्ट्र में मंत्रियों के ही फोन हो रहे टैप, मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना के बीच क्यों उठा ये सवाल?

NCP (SP) विधायक रोहित पवार ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया है कि महाराष्ट्र सरकार के कुछ मंत्रियों ने इस डर से अपने फोन बंद कर दिए हैं कि उनकी फोन टैपिंग हो रही है. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने इस बयान पर पलटवार करते हुए उनके द्वारा लगाए गए आरोपों के सबूत मांगे.

रोहित पवार ने यह दावा उस समय किया जब हाल ही में शिवसेना यूबीटी ने दावा किया था कि मंत्रिमंडल में कुछ मंत्रियों के को बर्खास्त करके मंत्रिमंडल में फेरबदल किया जा सकता है.

‘सच या सिर्फ कानाफूसी’

एनसीपी नेता रोहित पवार ने शुक्रवार अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक पोस्ट साझा करते हुए महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा कि कुछ मंत्रियों के फोन नंबर उपलब्ध नहीं हैं. ऐसी अफवाहें हैं कि उन्होंने टैपिंग के डर से अपने फोन बंद कर दिए हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले दिन ही बताएंगे कि यह सच है या सिर्फ कानाफूसी. बता दें कि कर्जत जामखेड से दूसरी बार से दूसरी बार विधायक बने रोहित पवार, शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (सपा) के महासचिव हैं.

‘आरोप लगाना सभी का अधिकार’

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने एनसीपी नेता रोहित पवार द्वारा लगाए गए आरोपों का पलटवार करते हुए कहा कि आरोप लगाने का अधिकार सभी को है. उन्होंने कहा कि लेकिन ऐसा करते समय उन्हें आरोपों को पुष्ट करने के लिए सबूत भी देने चाहिए. वह किस आधार पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों पर यह आरोप लगा रहे हैं.

मंत्रिमंडल में फेरबदल के समय लगाया आरोप

रोहित पवार ने फोन टैपिंग के आरोप उस समय लगाए हैं, जब शिवसेना (यूबीटी) ने दावा किया है कि मंत्रिमंडल में फेरबदल होने वाला है और कम से कम पांच से छह मंत्रियों को बर्खास्त भी किया जा सकता है. उन्होंने कहा था कि बर्खास्त किए गए मंत्रियों में अधिकांश एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के होंगे.

बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में बैठक की थी. जानकारी के अनुसार, इस बैठक में बीजेपी के दोनों शीर्ष मंत्रियों ने निर्णय लिया था कि महायुति सरकार के उन मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया जाएगा, जिन मंत्रियों का प्रदर्शन पिछले 6 महीनों में असंतोषजनक रहा या उनके किसी भी काम से पार्टी को आलोचना का सामना करना करना पड़ा हो. बताया जा रहा है कि महायुति गठबंधन के आठ मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जा सकता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |