मुख्यमंत्री मोहन ने हमीदिया अस्पताल में CT स्कैन और MRI मशीन का किया लोकार्पण, अब मरीजों को मिलेगी आधुनिक जांच सुविधा

भोपाल।  मध्य प्रदेश के भोपाल जिले के हमीदिया अस्पताल में शुक्रवार को मॉडर्न MRI और CT स्कैन यूनिट की शुरुआत हो गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश हेल्थ सेक्टर में अब राष्ट्रीय मॉडल बन रहा है। वहीं, चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने हमीदिया अस्पताल का नाम बदलने की मांग करते हुए कहा, भोपाल रियासत के नवाब हमीदुल्ला ने भारतीयों पर गोली चलवाई थी। वह देशभक्त नहीं, गद्दार था। ऐसे व्यक्ति के नाम पर कोई भी इमारत या संस्थान नहीं रहना चाहिए।

गांधी मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित हमीदिया अस्पताल में स्थापित आधुनिक MRI और CT स्कैन मशीनें अब प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सबसे पहले भोपाल में शुरू की गई हैं। लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, मंत्री विश्वास सारंग और विधायक रामेश्वर शर्मा भी मौजूद रहे। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, अब सरकारी अस्पतालों में हम पूरी तरह से उन्नत तकनीक पर काम कर रहे हैं।

हेल्थ सेक्टर में मध्यप्रदेश देश के लिए मॉडल बन रहा है। 40 से ज्यादा मेडिकल कॉलेजों में एयर एंबुलेंस से लेकर मॉडर्न स्कैनिंग तक की सुविधा है। उन्होंने बताया कि PPP मॉडल के तहत चार मेडिकल कॉलेज पहले ही सौंपे जा चुके हैं और आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |