लंगूरों का कलेजा निकालने पहुंचे शिकारी, ग्रामीणों ने दबोचा, वन विभाग को सौंपा

डिंडोरी : मध्य प्रदेश के आदिवासी जिला डिंडोरी में लंगूर का शिकार करने की कोशिश करते हुए दो युवकों को वन विभाग की टीम ने दबोच लिया. इनके कब्जे से नशीली वस्तुएं सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है. ये घटना जिला के समनापुर वनपरि क्षेत्र के किकरझर के जंगल की है. यहां बड़ी संख्या में लंगूर और बंदर झुंड में पाए जाते हैं.

लंगूरों को नशीले बिस्किट खिलाए

डिंडोरी डीएफओ पुनीत सोनकर ने बताया “दोनों आरोपी मंडला जिले के पिपरिया घर के रहने वाले हैं, जिनका नाम प्रताप सिंह धुर्वे और महासिंह धुर्वे हैं. दोनों आरोपी बीते दिनों योजनाबद्ध तरीके से नशीली बिस्किट लेकर डिंडोरी-समनापुर मार्ग स्थित किकर झर के जंगल पहुंचे. दोनों आरोपी लंगूरों को नशीली बिस्किट खिलाने लगे. कुछ लंगूर नशे की हालत में बेसुध भी हो गए. वहां से आने जाने वाले ग्रामीणों की नजर इन पर पड़ी.”

बेसुध लंगूरों पर पानी छिड़का, फिर जंगल में छोड़ा

ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. समनापुर वनविभाग की टीम ने मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों से वन विभाग की टीम पूछताछ में जुटी है. मौके पर कई लंगूर बेसुध हालत में पड़े मिले. इनके आसपास कई लंगूर बी पहुंच गए. इसके बाद ग्रामीणों ने बेसुध लंगूरों पर पानी डाला और उन्हें जंगल में छोड़ दिया. दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

लंगूरों को मारकर कलेजा निकालना था

वन विभाग की टीम के अनुसार “आरोपियों ने बताया है वे किंकरझर के जंगल में बंदरों को पकड़ कर मारने और फिर कलेजा निकालने की तैयारी में थे. लंगूरों के कलेजे से दवाई बनाई जाती है. दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई की गई है. जिन्हें जिला न्यायालय में पेश किया गया.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |