1 घंटे के सरकारी कार्यक्रम में 27 लाख खर्च, 7 लाख का लग गया पेट्रोल?

भोपाल : मध्यप्रदेश में सरकारी कार्यक्रमों में खर्चे के नाम लगातार गड़बड़ी के मामले सामने आ रहे हैं. ताजा मामला वन विभाग का सामने आया है, जिसमें मध्यप्रदेश के रातापानी टाइगर रिजर्व के लोकार्पण के एक घंटे के कार्यक्रम पर 27 लाख रुपए खर्च कर दिए गए. यह कार्यक्रम 13 दिसंबर 2024 को हुआ था. कार्यक्रम में पेट्रोल, हेलमेट के अलावा खाने पर जमकर पैसा खर्च किया गया.

RTI एक्टिविस्ट ने मुख्य सचिव से की शिकायत

वन विभाग के इस कार्यक्रम में खर्च के नाम पर गड़बड़ी की शिकायत आरटीआई एक्टिविस्ट ने मुख्य सचिव से की है और मामले की जांच कराने की मांग की है. उधर इस मामले से जुड़ा सवाल सुनकर वन बल प्रमुख बिना जवाब दिए ही लौट गए. गौरतलब है कि रातापानी टाइगर रिजर्व के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव और एक्टर रणदीप हुड्डा भी शामिल हुए थे.

 

पेट्रोल पर खर्च हुए 7 लाख रुपए?

मध्यप्रदेश के 8वें टाइगर रिजर्व रातापानी अभ्यारण्य का लोकार्पण समारोह दिसंबर 2024 में हुआ था. आरटीआई एक्टिविस्ट अजय दुबे का आरोप है कि यह कार्यक्रम सिर्फ 1 घंटे का था, इस कार्यक्रम में बाइक रैली भी रखी गई. इस कम समय के कार्यक्रम में 27 लाख रुपए खर्च कर दिए गए. इसमें 7 लाख रुपए वाहनों में पेट्रोल-डीजल भरवाने में खर्च किए गए. इसके अलावा 2.36 लाख रुपए की हेलमेट खरीदी की गई और तो और 11.50 लाख रुपए का खाने का बिल बनाया गया.

सरकारी खर्चे में गड़बड़ी की आशंका

आरटीआई एक्टिविस्ट अजय दुबे ने इन खर्चों को लेकर सवाल खड़े किए हैं और इसमें गड़बड़ी की आशंका जताई है. उन्होंने कहा, ” बताया गया कि डीएफओ ने 5 हजार लोगों को खाना खिलाया, लेकिन कार्यक्रम के दौरान की उपलब्ध फोटोग्राफ में इतना भीड़ ही दिखाई नहीं दे रही. उन्होंने इस मामले की मुख्यमंत्री मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन से भी शिकायत की है और जांच कराए जाने की मांग की है.

सवाल सुनवाई ही चुपचाप लौटे अधिकारी

उधर जब इस मामले को लेकर वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव से मीडिया ने सवाल किया तो पहले तो वे कुछ सेकंड रूके और फिर इसका जवाब दिए बिना ही मुडकर चले गए.
हालांकि, सरकारी कार्यक्रमों में इस तरह की गड़बड़ी के आरोप कोई नई बात नहीं है.

 

हाल ही में शहडोल में जल संरक्षण जागरूकता अभियान के एक घंटे के कार्यक्रम में जिले के आला अधिकारी 13 किलो ड्राई फ्रूट्स खा गए थे. इसके अलावा 5 किलो घी भी कार्यक्रम में लग गया था. इसका 19 हजार रुपए का बिल बनाया गया था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |