सुनेरा पुलिस ने टीआइ की रिपोर्ट पर शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज किया,थाने में घुसकर टीआइ के साथ की गाली-गलौज, युवक ने धमकाते हुए कहा यहां नौकरी करके दिखाना

शाजापुर. जिले के सुनेरा थाने में बुधवार दोपहर एक युवक द्वारा थाना प्रभारी के साथ अभद्रता की। इस दौरान युवक आपा खोते हुए टीआइ से झूमाझटकी करने के लिए दौड़ा, लेकिन पुलिस स्टॉफ ने बीच में आकर उसे रोक लिया। युवक ने टीआइ के साथ गाली-गलौज की। साथ ही टीआइ सहित पूरे सुनेरा थाने के स्टॉफ को धमकाते हुए कहा कि यहां नौकरी करके दिखाना, तुम जानते नहीं हो मैं कौन हूं। इस मामले में टीआइ द्वारा अपने ही थाने पर फरियादी के रूप में उक्त युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सुनेरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया हैं।

सुनेरा थाना प्रभारी भरतसिंह किरार ने बताया कि बुधवार शाम करीब 4 बजे थाना परिसर सुनेरा में शासन द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत ग्रामीण क्षैत्र के बच्चों को नशा मुक्ति अभियान के संबंध में जागरुक करने जाने के लिए सिविल ड्रेस में तैयारी कर रहा था। इसी समय पर ग्राम पनवाड़ी निवासी दीपेश गोठी पिता बालकृष्ण गोठी थाने पर आया। दीपेश ने कहा कि आपने दो माह पहले बोला था कि उमरिया ताज बल्डी पर जो पारदी बसे हुए हैं उनको यहां से भगा दोगे। इस पर टीआई किरार ने कहा कि इस संबंध मे एसडीएम से चर्चा करुंगा। हां इसके लिए मैं अपका सहयोग जरूर कर सकता हूं। टीआई ने बताया कि इसके बाद उन्होंने दीपेश गोठी से कहा कि तुम पनवाड़ी हाट मैदान में पारदी महिला के साथ अभद्रता कर रहे थे। इस दौरान प्रधान आरक्षक देवेंद्र परिहार द्वारा वीडियो बनाने की कोशिश की तो आप लोगों ने उसको वीडियों नहीं बनाने दिया। इस बार पर दीपेश गोठी भडक़ गया और चिल्लाचोट करने लगा। टीआइ को अंगुली दिखाकर बोला कि तु मुझे जानता नहीं है, मेरा इतिहास नहीं जानता है और दीपेश गोठी सुनेरा टीआइ किरार से झूमाझटकी करने के लिए दौड़ा, लेकिन थाने का स्टॉफ बीच में आकर खड़ा हो गया। वह बोला कि सुनेरा थाने पर मेरे क्या इतिहास है तू जानता नहीं है। रोकने के बाद भी दीपेश चिल्लाचोट करते हुए धमकी देने लगा कि तुम यहां सरकारी काम करके दिखाओ। थाने पर पदस्थ प्रधान आरक्षक सुधीर यादव, धर्मेंद्र व आरक्षक अरुण यादव ने दीपेश गोठी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो चिल्लाचोट करते हुए अभद्रता करता रहा। इस मामले में सुनेरा थाना ्रप्रभारी किरार की शिकायत पर सुनेरा पुलिस ने दीपेश गोठी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |