आमजन की सहुलियत के लिए राजस्व विभाग के कार्यों को न्यायालयीन एवं गैर न्यायालयीन कार्यों में विभक्त किया गया है – कलेक्टर सुश्री बाफना

—–
राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर ने कहा
—–
राज्य शासन के निर्देश पर आमजन की सहुलियत के लिए राजस्व विभाग के कार्यों को न्यायालयीन एवं गैर न्यायालयीन कार्यों में विभक्त कर दोनों क्षेत्रों के लिए अलग-अलग राजस्व अधिकारियों की तैनाती की गई है। यह बात कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज राजस्व अधिकारियों की बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों से कही। कलेक्टर ने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी सौंपे गये दायित्वों को जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्रीमती अर्चना कुमारी, शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले, गुलाना श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, भू अभिलेख अधीक्षक एवं सहायक अधीक्षक आदि मौजूद थे।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने न्यायालयीन एवं गैर न्यायालयीन कार्यों के लिए पदस्थ किये गये तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को निर्देश दिये कि वे 01 अगस्त 2025 से कार्य शुरू करें। नियमों एवं कानून का अच्छे से अध्ययन करें।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने राज्य शासन से प्राप्त राज्य की प्रशासनिक इकाईयों यथा संभाग, जिला, उपखण्ड, तहसील एवं जनपद/विकासखंड के परिसीमन (सृजन एवं सीमाओं में परिवर्तन) एवं युक्तियुक्तिकरण के लिए प्राप्त निर्देशों के अनुरूप सभी राजस्व अधिकारियों को तहसील एवं अनुविभागीय स्तरीय बैठक लेकर एक सप्ताह में प्रस्ताव देने के निर्देश दिये।

राजस्व कार्यों की समीक्षा में आरसीएमएस में दर्ज राजस्व एवं अन्य मदों के प्रकरणों के प्रकरणों की कलेक्टर ने समीक्षा की। न्यायालयवार बटवारा, नामांतरण एवं सीमांकन के निराकृत प्रकरणों की कलेक्टर ने समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व न्यायालय द्वारा पारित नामांतरण आदेश का पटवारियों से अमल कराएं। न्यायालयों द्वारा पिछले समय में किये गये आदेशों का भी दो सप्ताह के भीतर पालन कराएं। संपदा पोर्टल पर नामांतरण प्रकरण आते ही तत्काल निराकरण करें। प्रकरणों की तामिली वाट्सअप्प से भी कराएं। बटवारे के प्रकरणों का सावधानी के साथ निराकरण करें। रास्तों के विवाद के निराकरण में गुगल मैप की भी मदद लें। कलेक्टर ने कहा कि दैनिक कार्यों में एआई एवं अन्य टेक्नॉलाजी की मदद लें। सीमांकन के प्रकरणों को समय पर निराकृत करें। कोई भी प्रकरण रीडर के लॉगिन पर लंबि‍त नहीं रहना चाहिये। साईबर तहसील से प्राप्त प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने आरबीसी 6-4 के प्रकरणों में आदेश जारी करने के दौरान सावधानी बरतने के निर्देश दिये। बैंकों के अकृषि ऋणों की वसूली में तेजी लाएं। कलेक्टर ने भू राजस्व एवं अन्य मदों की मांग एवं वसूली की प्रगति की समीक्षा करते हुए लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने कहा कि लोकसेवा गांरटी अधिनियम के अंतर्गत आवेदनों का समयसीमा में निराकरण करें। समयसीमा से बाहर होने वाले आवेदनों पर अब अधिकारियों के विरूद्ध फाईन लगाया जायेगा। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व अधिकारी समय-समय पर लोकसेवा केन्द्रों का निरीक्षण कर देखें कि आमजन से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि तो नहीं वसूली जा रही है।

पुजारियों की नियुक्ति समयसीमा में करने के निर्देश कलेक्टर ने दिये। साथ ही मंदिरों की जमीन की नीलामी भी समय पर करने के लिए कहा। मंदिर समितियों के पास उपलब्ध राशि का व्यय समिति के निर्णय अनुसार करवाएं। तहसीलदार ई-ऑफिस का प्रशिक्षण लेकर कार्यालयीन गतिविधियां शुरू करें।
——–
क्रिस योजना के चेक का वितरण
——–
कलेक्टर सुश्री बाफना ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की क्रिस योजना अंतर्गत वसूली में सहयोग देने वाले राजस्व अधिकारी शाजापुर नायब तहसीलदार श्री गौरव पोरवाल, मो. बडोदिया तहसीलदार श्री सुनील पाटिल व नायब तहसीलदार श्रीमती दिव्या जैन, शुजालपुर तहसीलदार श्री राकेश खजुरिया को प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किये। इस दौरान सीईओ सीसीबी श्री विशेष श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

CM Madhya Pradesh Department Of Revenue, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #MadhyaPradesh #collectorshajapur #JansamparkMP #shajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |