शाजापुर
—–
धर्मस्व एवं शासन मद अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने की। इस मौके पर कार्य स्थल की ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं मंदिर समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।
जिले में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा 27 मंदिरों का जीर्णोद्धार एवं अन्य निर्माण कार्य कराएं जा रहे हैं, जिनकी लागत कुल 558.94 लाख रूपये हैं। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कुल 27 कार्यों में से 10 कार्य प्रगतिरत हैं, 03 निविदा प्रक्रियाधीन हैं, 07 कार्य अप्रारंभ है, 01 कार्य अनुबंध प्रक्रिया स्तर पर है तथा 06 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। इसी तरह लोक निर्माण विभाग द्वारा 04 मंदिरों के कार्य कराएं जा रहे हैं, जिनकी लागत 674.95 लाख रूपये हैं। सभी कार्य प्रगतिरत हैं।
कलेक्टर सुश्री बाफना ने निर्माणाधीन मंदिरों में रूफ वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने तथा मंदिर समिति की सलाह से कार्य करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने निर्माण ऐजेंसियों को निर्देश दिये कि सभी ठेकेदारों से कार्य शुरू कराएं।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलदर, कार्यपालन यंत्री आरईएस श्री संजय मेहर व लोक निर्माण विभाग श्री हर्षवर्धन सिंह मुवेल, श्री आशीष नागर, श्री रामचन्द्र भावसार, श्री तुलसीराम भावसार सहित क्षेत्र के सरपंचगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Department of Religious trusts & Endowments, MP
#MadhyaPradesh #shajapur #collectorshajapur