शाजापुर
—–
राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में राजस्व न्यायालयीन और गैर न्यायालयीन कार्य के लिये कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री ऋजु बाफना ने तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों, अधीक्षक एवं सहायक अधीक्षक भू अभिलेख के मध्य कार्य विभाजन किया है।
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने इस सबन्ध में आदेश जारी कर पीठासीन अधिकारी एवं उनके कार्य दिवस निर्धारित किये गये हैं। शाजापुर अनुभाग के अंतर्गत तहसीलदार शाजापुर एवं नायब तहसीलदार शाजापुर न्यायालय में कार्य दिवस सोमवार से शुक्रवार तक के लिए तहसीलदार श्री सुनील पाटिल को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। नायब तहसीलदार मक्सी में कार्य दिवस बुधवार, गुरूवार एवं शुक्रवार तथा नायब तहसीलदार बेरछा में कार्य दिवस सोमवार एवं मंगलवार के लिए नायब तहसीलदार श्री गौरव पोरवाल, मो. बड़ोदिया तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार न्यायालय परिसीमन के लिए नायब तहसीलदार श्रीमती दिव्या जैन को कार्य दिवस सोमवार से शुक्रवार के लिए पीठासीन अधिकारी पदस्थ किया गया है।
अनुभाग गुलाना अंतर्गत आने वाले राजस्व न्यायालय, तहसीलदार गुलाना के कार्य दिवस सोमवार से शुक्रवार के लिए नायब तहसीलदार श्री रितेश जोशी को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है।
अनुभाग शुजालपुर अंतर्गत आने वाले राजस्व न्यायालय, तहसीलदार शुजालपुर एवं नायब तहसीलदार शुजालपुर के लिए कार्य दिवस सोमवार से शुक्रवार के लिए तहसीलदार श्री राकेश खजुरिया को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह नायब तहसीलदार अकोदिया के लिए कार्य दिवस सोमवार, मंगलवार एवं बुधवार के लिए भू अभिलेख प्रभारी सहायक अधीक्षक श्री घनश्याम लौहार, तहसीलदार कालापीपल एवं नायब तहसीलदार कालापीपल के लिए प्रभारी तहसीलदार श्री संदीप श्रीवास्तव को कार्य दिवस सोमवार से शुक्रवार के लिए, नायब तहसीलदार अरन्याकलां में कार्य दिवस सोमवार एवं मंगलवार व तहसीलदार पोलायकलां में कार्य दिवस बुधवार, गुरूवार, शुक्रवार के लिए नायब तहसीलदार सुश्री शिल्पा सिंह, नायब तहसीलदार सुन्दरसी के लिए कार्य दिवस गुरूवार एवं शुक्रवार के लिए प्रभारी सहायक अधीक्षक भू अभिलेख श्री घनश्याम लौहार तथा तहसीलदार अ.बड़ोदिया में न्यायालयीन कार्य दिवस सोमवार से शुक्रवार के लिए प्रभारी सहायक अधीक्षक भू अभिलेख श्री विष्णु प्रसाद प्रजापति को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है।
इसी तरह गैर न्यायालयीन कार्यों के लिए शाजापुर तहसील के थाना कोतवाली एवं सुनेरा के लिए लिए नायब तहसीलदार सुश्री नाहिद अंजुम तथा थाना लालघाटी, मक्सी एवं बेरछा के लिए नायब तहसीलदार श्री जितेन्द्र चौरसिया को कार्यपालिक दण्डाधिकारी की शक्तियां दी गई हैं। इसी तरह मो. बड़ोदिया व गुलाना तहसील के थाना मो. बड़ोदिया एवं सलसलाई के लिए नायब तहसीलदार श्री मुकेश गुप्ता, तहसील शुजालपुर के थाना शुजालपुर सिटी एवं मण्डी के लिए प्रभारी सहायक अधीक्षक भू अभिलेख श्री कन्हेयालाल चौहान, तहसील शुजालपुर व पोलायकलां के थाना अकोदिया एवं सुन्दरसी के लिए प्रभारी भू अभिलेख सहायक अधीक्षक श्री नरेश सोनी तथा कालापीपल तहसील व अवंतिपुर बड़ोदिया के थाना कालापीपल एवं अवंतिपुर बड़ोदिया के लिए नायब तहसीलदार श्री प्रदीप केन को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया हैं।
राजस्व न्यायालय कार्य के लिये नियुक्त अधिकारी कार्यालयीन दिवसों में प्रात: 10.30 बजे से शाम 6.00 बजे तक अब केवल राजस्व न्यायालय का ही कार्य करेंगे। इन अधिकारियों की ड्यूटी प्रोटोकॉल, कानून व्यवस्था आदि कार्यों में नहीं लगाई जा सकेगी। इस व्यवस्था से राजस्व न्यायालय के नामांतरण, बँटवारा और सीमांकन जैसे कार्यों के निराकरण में गति आयेगी। आदेश में गैर न्यायालयीन कार्यों के लिए नियुक्त प्रभारी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, प्रभारी तहसीलदार, प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख एवं प्रभारी सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के प्रावधानों के तहत कार्यपालिक मजिस्ट्रेट का उत्तरदायित्व सौंपा गया है। गैर न्यायालयीन कार्यों के लिए नियुक्त राजस्व अधिकारियों को समय-समय पर कलेक्टर, अपर कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी द्वारा सौंपे गये कार्यों का निर्वहन भी करना होगा।
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#MadhyaPradesh #collectorshajapur #shajapur