एक शरीर दो सिर… इंदौर में महिला ने अनोखे बच्चे को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

मध्य प्रदेश के इंदौर के एमटीएच अस्पताल में कुदरत का करिश्मा देखने को मिला. यहां अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती महिला ने एक ऐसे बच्चे को जन्म दिया, जिसके दो सिर हैं. बच्चे देखकर पहले डॉक्टर्स भी हैरान रह गए. बच्चे की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है. बताया जा रहा है कि महिला को 21 जुलाई की रात देवास से लेबर पेन होने के चलते इंदौर स्थित एमटीएच हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था.

23 जुलाई की देर रात महिला ने दो सिर वाले नवजात को जन्म दिया, जहां मां की हालत नॉर्मल है. लेकिन नवजातों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. साथ ही उसका वजन 2 किलो 800 ग्राम के आसपास है. उसे एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट) यूनिट में खास निगरानी में रखा गया है. महिला का ऑपरेशन डॉक्टर नीलेश दलाल के मार्गदर्शन में किया गया था. सामान्य तौर पर दो सिर वाले बच्चे को महिला ने जिस तरह से जन्म दिया है. वह पैरापैगस डाइसेफेलिक कंज्वाइंट ट्विंस कहलाते हैं.

पैरापैगस डाइसेफेलिक कंज्वाइंट ट्विंस

पैरापैगस डाइसेफेलिक कंज्वाइंट ट्विंसमें बच्चे दो सिर होते हैं. लेकिन शरीर एक होता है, जिस महिला ने इस तरह के बच्चे को जन्म दिया है. वह महिला देवास की रहने वाली हैं. महिला की नियमित रूप से सोनोग्राफी भी हो रही थी और सातवें महीने में जब उसकी सोनोग्राफी हुई तो सोनोग्राफी में जुड़वा बच्चों की जानकारी मिली थी. लेकिन सिर जुड़े होने का पता नहीं चला था.

अब अस्पताल में मां और बच्चे दोनों को ही डॉक्टरों की खास टीम में रखा गया है. इस तरह के केस कम देखने को मिलते हैं, जब इस तरह से बच्चों का जन्म होता है. 7वें महीने में जब महिला की सोनोग्राफी की गई थी. तब उस वक्त जुड़वा बच्चे होने के बारे में पता चला था. लेकिन इस बात का पता नहीं चला था कि बच्चा एक है और सिर दो हैं. अब जब महिला की डिलीवरी हुई तो बच्चे के दो सिर थे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |