बाढ़ के पानी में नहाते हुए ले रही थी सेल्फी, तभी फिसला पैर… चंद मिनटों में मौत

सेल्फी लेना अब आम सी बात हो गई है. हम कहीं भी जाएं, सेल्फी लेना नहीं भूलते. मगर कई बार ये सेल्फी जानलेवा भी साबित हो जाता है. उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में कुछ ऐसा ही हुआ. एक लड़की बाढ़ के पानी में सेल्फी ले रही थी. मगर इस दौरान उसका बैलेंस बिगड़ा. वो फिसलकर गहराई में चली गई. देखते ही देखते मौत के मुंह में समा गई. मामला रेवतीपुर के नकदीलपुर गांव का है.

यहां बाढ़ के पानी में नहा रही एक 15 साल की किशोरी को अपनी सेल्फी लेना महंगा पड़ गया. सेल्फी लेते वक्त उसका पैर अचानक से फिसला और फिर वह गहरे पानी में चली गई. इससे उसकी मौत हो गई.

गाजीपुर जनपद में गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होने की वजह से बाढ़ की स्थिति बन गई है. ऐसे में गाजीपुर का रेवतीपुर ब्लाक के करीब आधा दर्जन गांव को गंगा के पानी ने घेर रखा है. जिसके कारण रेवतीपुर ब्लाक का नगदीलपुर, हसनपुरा, वीरउपुर और रामपुर सहित कई गांव की सड़कें, मंदिर और खेती योग्य भूमि गंगा के पानी से भरे हुई है. हालांकि, पिछले दो दिनों से गंगा के जलस्तर में कमी आ रही है. इसी गंगा के पानी ने रेवतीपुर ब्लॉक के नकदिलपुर गांव में स्थित बकसू बाबा मंदिर तक पहुंच गई है. यहां पर मंदिर परिसर में चारों तरफ से बैरिकेडिंग होने के कारण उसमें बाढ़ का पानी ठहर गया है. आसपास के बच्चे उसे स्विमिंग पूल की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं. कई बच्चे उसमें स्नान कर रहे हैं.

इसी मंदिर परिसर के पास 15 साल की खुशबू चौधरी भी अपनी सहेलियों के साथ पहुंची थी. स्नान करने के दौरान ही वह अपने मोबाइल से बाढ़ के नजारे को अपने मोबाइल में कैद करने के लिए सेल्फी ले रही थी. इसी दौरान उसका पर फैसला और फिर वह गहरे पानी में चली गई. इसकी जानकारी पर सहेलियों ने शोर मचाया तो आसपास से ग्रामीण भी पहुंचे और बाढ़ के पानी में डूब रही खुशबू को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. इसके बाद उसके परिजन किशोरी को अस्पताल लेकर गए जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.

कक्षा 9 की छात्रा थी खुशबू

खुशबू चौधरी अपने तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर की बेटी थी. घटना वाले दिन खुशबू की मां फूला देवी अपने गांव की महिलाओं के साथ बिहार के बरहपुर मंदिर में पूजा करने गई थीं. पिता अशोक चौधरी बाहर रहकर काम करते हैं. जबकि खुशबू कक्षा 9 की छात्रा थी. वही इस घटना की जानकारी पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. जिसके बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार काफी गमगीन माहौल में किया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |