MP में ‘तन्वी द ग्रेट’ टैक्स फ्री, CM मोहन ने अनुपम खेर के साथ देखी मूवी, जमकर की तारीफ

भोपाल  : मशहूर फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर ने कल अपनी नई फ़िल्म तन्वी द ग्रेट का प्रीमियर राजधानी के db मॉल स्थित फन सिनेमा में किया। फिल्म का निर्देशन अनुपम खेर ने किया है। वे इस फिल्म के जरिए 23 साल बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। फिल्म की कहानी एक ऑटिस्टिक लड़की तन्वी रैना की है, जो अपने शहीद पिता का सपना पूरा करने के लिए सेना में भर्ती होने की जिद करती है। तन्वी की मां विद्या रैना उसे अपने पिता के दोस्त और रिटायर्ड कर्नल प्रताप रैना के पास छोड़ देती है, जो उत्तराखंड के लैंसडाउन में रहते हैं।


हमेशा अलग विषय पर फ़िल्म बनाने और काम करने वाले अनुपम खेर की इस फ़िल्म की स्क्रिनिंग में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अपने मंत्रिमंडल के साथ पहुंचे। सीएम ने अनुपम खैर की इस फ़िल्म की तारीफ की और कहा कि अलग हटकर बनाई गई यह फ़िल्म सामाजिक सरोकार से जुड़ी है और सभी को प्रेरित करेंग

 

 

 

CM मोहन ने मध्य प्रदेश में मूवी की टेक्स फ्री

सीएम मोहन ने मध्य प्रदेश में मूवी टैक्स फ्री करने की घोषणा करते हुए कहा – आज भोपाल में सुप्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्देशक अनुपम खेर जी के साथ उनकी फिल्म Tanvi The Great देखने का अवसर मिला। फिल्म को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा करता हूं। ऑटिस्टिक बच्ची के संघर्ष, संकल्प व सपनों को समर्पित यह मार्मिक फिल्म ऐसे विशेष बच्चों के प्रति लोगों को और अधिक संवेदनशील, मानवीय एवं सहृदय रहने के लिए प्रेरणा देने वाली है। इस अद्भुत फिल्म के लिए श्री खेर जी और उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |