ग्वालियर में तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को रौंदा, 4 की मौत… कार भी पलटी

ग्वालियर में सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा हो गया. देर रात करीब 1 बजे तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रहे कांवड़ियों को टक्कर मार दी. इस हादसे में चार कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. हादसा कंपू थाना क्षेत्र के शीतला माता रोड तिराहे के पास हुआ. ये इलाका ग्वालियर-शिवपुरी लिंक रोड (आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे) से सटा हुआ है.

कांवरिये भदावना से कांवर भरकर वापस अपने गांव की ओर लौट रहे थे. तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया. घटना से गुस्साए लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर दी. लोगों का गुस्सा देख आरोपी कार चालक मौके से भाग निकला. वहीं पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है और कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है.

दरअसल, ग्वालियर में घाटीगांव थाना क्षेत्र के सीडना गांव के रहने वाले पूरन उर्फ बकीला बंजारा, दिनेश बंजारा, रमेश बंजारा, छोटू बंजारा, प्रहलाद बंजारा, बाबा गोसाई और अन्य 7 लोग मंगलवार की सुबह गांव से कावंर भरने भदावन के लिए निकले थे. सभी 12 लोग एक ही परिवार के सदस्य थे. जबकि कांवड़ियों के समूह में एक अन्य ग्रामीण भी शामिल था.

पलट गई कार, चालक फरार

कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर मारने के बाद वह खुद भी सड़क किनारे पलट गई. टक्कर इतनी तेज थी कि घटनास्थल पर ही तीन कांवरिया पूरन उर्फ बकीला, रमेश और दिनेश की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि छोटू बंजारा, प्रहलाद और बाबा गोसाई गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके अलावा समूह में चल रहे अन्य सात लोगों को मामूली चोट आई.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान घायल छोटू ने दम तोड़ दिया. इससे पहले हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार को घेर लिया और उसमें तोड़फोड़ कर दी. लोगों का गुस्सा बढ़ता देख कार चालक मौके से भाग निकला. कार मालिक का नाम राहुल बाथम निवासी पारदी मोहल्ला की बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस ने कार को जप्त कर लिया है और कार चालक की तलाश शुरू कर दी है.

सीएसपी ग्वालियर हिना खान ने बताया, ‘दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घायलों को अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है.’ मृतक के परिजन विनोद कुमार ने बताया कि हमारे बच्चे कांवड़ भरने गए थे, लेकिन क्या पता था कि ऐसा हादसा हो जाएगा. उन्होंने सरकार से मांग की कि दोषी को जल्द पकड़कर कड़ी सजा दी जाए और पीड़ित परिवारों की आर्थिक मदद की जाए.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |