ऐसी मां ऐसी भी! 2 जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, फिर अस्पताल में छोड़कर भाग गई; दोनों नवजातों की मौत

मध्य प्रदेश के सतना जिला अस्पताल में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया. यहां एक कलयुगी मां ने पहले दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया. दोनों नवजात शिशुओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एसएनसीयू) में भर्ती कराया गया. इसके बाद कलयुगी मां उन्हें SNCU में अकेला छोड़कर अस्पताल से भाग निकली. फिर क्या था… सुबह होते ही जिला अस्पताल प्रबंधन ने जब शिशुओं की मां की तलाश शुरू की तो पता चला कि वह अपने दोनों नवजात शिशु को छोड़कर जिला अस्पताल से भाग गई है.

ऐसे में जिला अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना अस्पताल पुलिस चौकी को दी. जानकारी के मुताबिक, आंचल शुक्ला (30) पति शेषमणि शुक्ला ने नौ जुलाई को जिला अस्पताल में दो जुड़वा नवजात शिशुओं को जन्म दिया था. जन्म के बाद दोनों शिशुओं को SNCU वार्ड में भर्ती किया गया. कुछ समय बाद वार्ड से ही आंचल लापता हो गई. फिर क्या था, अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि यह दोनों जुड़वा नवजात शिशु की मां आंचल मैहर जिले के रामनगर कस्बे की ककड़ा गांव के निवासी है.

12 दिन में दोनों नवजात बच्चों की मौत

जब तक पुलिस कलयुगी मां के पास पहुंची, तब तक 12 दिन बीत चुके थे और इन 12 दिन के बीच दोनों जुड़वा नवजात शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. आज दोनों नवजात शिशुओं के शवों को उनके परिजनों को पुलिस ने जिला अस्पताल बुलाकर सौंप दिया. वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है कि आखिर मां आंचल ने नवजात शिशुओं को अस्पताल में क्यों छोड़ा?

कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी ने बताया कि जिला अस्पताल में आंचल नाम की एक महिला ने नौ जुलाई को दो जुड़वा नवजात शिशुओं को जन्म दिया था. दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए SNCU में भर्ती कराया गया था. उसके बाद जुड़वा नवजात शिशुओं की मां आंचल जिला अस्पताल से भाग गई थी.

पुलिस कर रही मामले की जांच

करीब 12 दिनों बाद पुलिस ने मां आंचल को ढूंढ निकाला. पुलिस के लिए ये एक बड़ा चैलेंज था कि आखिर ऐसे कोई मां अपने बच्चों को छोड़कर कैसे जा सकती है? आखिरकार पुलिस उस मां तक पहुंच गई. पुलिस ने दोनों नवजात जुड़वा शिशुओं का शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच कर रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |